पाकिस्तान से आई हरमनप्रीत की टीम को बधाई; अकरम, शोएब और रमीज क्या बोले?

84 0

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गजों ने न केवल उन्हें बधाई दी बल्कि उनकी अपनी क्रिकेट टीम को टीम इंडिया से सीखने की नसीहत भी दे डाली.

बीती रात भारत की महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. भारत ने 299 रनों का लक्ष्य रखा और दक्षिण अफ्रीकी टीम को 45.3 ओवरों में 246 रन पर ऑलआउट करते हुए 52 रनों से जीत हासिल की और इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया. देश के प्रधानमंत्री से लेकर खेल जगत के दिग्गजों ने बधाइयां दीं और अब ये सिलसिला पाकिस्तान पहुंच गया है. वहां के दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया की जम कर तारीफ की है और साथ ही उन्होंने अपनी टीमों को भी नसीहत दी है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा, “उन्होंने पूरी तरह खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी. बैटिंग, बॉलिंग चाहे फील्डिंग, उन्होंने तीनों क्षेत्रों में अपना वर्चस्व बना कर रखा. चाहे वो पहले बैटिंग करें या पहले फील्डिंग उन्होंने जीत हासिल की. ये टूर्नामेंट टीम इंडिया वर्सेज रेस्ट ऑफ वर्ल्ड था.”

कहीं ये न कहा जाए- “हम कभी क्रिकेट खेलने वाले देश थे”

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत की जीत कोई इत्तेफाक नहीं है. उनके क्रिकेट सिस्टम को देखें, उनकी तरक्की ऐसे ही नहीं है. यह उनकी वर्तमान परिस्थिति को दर्शाता है. बहुत बहुत मुबारक हो हिंदुस्तान को. आप बहुत अच्छा खेले. उनका बदलाव देखें, उनके कप्तान की नीयत देखें, उनके खेलने का अंदाज देखें.”

इसके बाद शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की तरक्की और सफलता से पाकिस्तान को सीखने की नसीहत दी.

उन्होंने कहा, “एक वक्त होता था जब पाकिस्तान ऐसे खेलता था मगर अब इंडिया खेल रहा है. आता है एक टाइम… जो देश नीचे जाते हैं वो ऊपर आते हैं. लेकिन ऐसा न हो कि जैसे वेस्टइंडीज खत्म हो गई है वैसे पाकिस्तान क्रिकेट भी खत्म हो जाए. मुझे बहुत दुख होता है कि हमारे साथ हॉकी और स्क्वॉश में ऐसा हो चुका है. वहां चीजें वापस पटरी पर नहीं आईं. अगर यही करते रहे हम तो क्रिकेट भी कहीं ऐसा न हो जाए कि कभी हम क्रिकेट खेलने वाले देश थे, ऐसा कहा जाए. वहीं हमारा पड़ोसी देश ऊपर जा रहा है.”

Related Post

FIFA World Cup 2026 Day 3: ब्राजील-मोरक्को महामुकाबले पर दुनिया की नजरें, कतर-स्विट्जरलैंड भी होंगे आमने-सामने

Posted by - June 13, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन यानी 13…

टीम इंडिया को बड़ा झटका! शुभमन गिल चोटिल, अभ्यास मैच से बाहर; केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी

Posted by - August 7, 2026 0
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया…

96 साल बाद अमेरिका का ऐतिहासिक कमाल, लगातार दो जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में पहुंचा

Posted by - June 20, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने इतिहास रच दिया है। अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम ने 96 साल बाद…

Ashes 2025: दुनिया अब वसीम अकरम को नहीं बल्कि मिचेल स्टार्क को करेगी याद, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास

Posted by - November 24, 2025 0
Mitchell Starc Eyes on Wasim Akram Most Test Wicket Record: मिचेल स्टार्क ने पहले एशेज मैच में 10 विकेट लिए,…

ENG vs AUS: कौन सी टीम एशेज की है इस बार प्रबल दावेदार? मार्क वुड के बयान से मची सनसनी

Posted by - November 8, 2025 0
मार्क वुड का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *