महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में शेफाली वर्मा ने कैसे खेली दमदार पारी? किया खुलासा

91 0

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद प्रतिका रावल चोटिल हो गईं और उन्हें जगह मिल गई। फिर उन्होंने फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर जीता। फाइनल में शेफाली वर्मा ने दमदार अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया। उन्होंने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसके अलावा 36 रन देकर दो विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

शेफाली वर्मा ने कही ये बात

शेफाली वर्मा ने कहा कि पिछला एक साल मेरे लिए बहुत कठिन रहा। मुझे बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा लेकिन मैं कड़ी मेहनत करती रही और ईश्वर ने मेरी मेहनत का फल मुझे दिया। सेमीफाइनल से पहले जब मैं भारतीय टीम में शामिल हुई तो मैंने विश्व कप जीत में योगदान देने की ठान ली थी। फाइनल हमेशा एक बड़ा मंच होता है। शुरुआत में मैं थोड़ी घबराई हुई थी लेकिन मैंने खुद को शांत किया, अपनी रणनीति पर फोकस किया और उसे अच्छी तरह से लागू किया। इससे मुझे ऑलराउंड प्रदर्शन करने में मदद मिली।

शेफाली वर्मा ने लड़कियों से किया ये आग्रह

अपने गृहनगर रोहतक पहुंचने पर भव्य स्वागत के बाद शेफाली वर्मा ने लड़कियों से आत्मविश्वास रखने और कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। शेफाली ने कहा कि उन्हें हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए। चाहे वे कोई भी क्षेत्र चुनें। आत्मविश्वास भी रखना चाहिए और इससे रिजल्ट जरूर मिलेंगे ।महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाली शेफाली ने कहा कि उनके सपनों को साकार करने में उनके परिवार के सहयोग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शतक नहीं बना पाने का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि विश्व कप जीतना अधिक महत्वपूर्ण था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम की मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ दो घंटे बिताए और उनका हौसला बढ़ाया। शेफाली ने कहा कि अब वह 12 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

Related Post

ENG vs PAK: ‘मैं तैयार हूं’, दूसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा बयान; लेकिन नहीं बदलेंगे नंबर-4

Posted by - August 27, 2026 0
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में…

CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर मेडल, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी बधाई

Posted by - July 27, 2026 0
ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने सोमवार को…

VVS लक्ष्मण ने बताया वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी, बोले- फिटनेस पर करना होगा और काम

Posted by - July 27, 2026 0
जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले 15…

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कोहली-तेंदुलकर ने खोला दिल, डिविलियर्स ने भी इस तरह दी बधाई

Posted by - October 31, 2025 0
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक…

जडेजा नंबर-4, स्टोक्स से आगे रबाडा, टॉप-5 में बुमराह; 2018 से सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले टॉप-10 गेंदबाज

Posted by - August 27, 2026 0
IND vs SL, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में नो-बॉल का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *