बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड, पाकिस्तानी दिग्गज छूट गया पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने नंबर वन एशियाई गेंदबाज

91 0

Jasprit Bumrah five wicket haul: जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. बुमराह ने टेस्ट की एक पारी में 16वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान SENA टीमों के खिलाफ सर्वाधिक पांच विकेट हॉल अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज बन गए. बुमराह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ा |

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की दमदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर समेट दी. कोलकाता में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मेहमान प्रोटियाज बल्लेबाजों ने आसानी से हथियार डाल दिए. बुमराह ने अकेले दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम का शिकार किया. उन्होंने 14 ओवर में 5 ओवर मेडन रखते हुए 27 रन देकर पांच वकेट चटकाए. बुमराह ने पांच विकेट लेकर अपने नाम महारिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया |

बुमराह SENA देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा पर एक पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज बन गए. भारतीय तेज गेंदबाज ने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला. बुमराह ने SENA टीमों के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 13 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज बन गए.इससे पहले अकरम ने 75वीं पारी में 12 बार SENA देशों के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट चटकाए थे. बुमराह ने 80 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया |

बुमराह SENA देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा पर एक पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज बन गए. भारतीय तेज गेंदबाज ने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला. बुमराह ने SENA टीमों के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 13 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम करने वाले तेज गेंदबाज बन गए.इससे पहले अकरम ने 75वीं पारी में 12 बार SENA देशों के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट चटकाए थे. बुमराह ने 80 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया |

बुमराह ने हमवतन आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ा. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 151 बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था. इस लिस्ट में भारतीयों में अनिल कुंबले पहले नंबर पर हैं. कुंबले ने 186 बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है वहीं ओवर ऑल मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं. मुरलीधरन ने 290 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है |

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में सोलहवीं बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. बुमराह ने पहली बार कोलकाता में पंजा खोला है. इस स्टेडियम में यह उनका पहला पांच विकेट हॉल है. भारतीय गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी बार पांच विकेट लेने का कारनामा टेस्ट की एक पारी में किया है. उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है |

जसप्रीत बुमराह ने भारत में 150 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे कर लिए. साल 2016 में डेब्यू करने वाले बुमराह भारत में 151 विकेट ले चुके हैं. इस लिस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 132 विकेट के साथ दूसरे और उमेश यादव 96 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. सिराज 79 विकेट के साथ चौथे नंबर पर विराजमान हैं

Related Post

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

IND A vs SA A Four Day Match: अफ्रीका से टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद से अभ्यास के लिए चार दिवसीय मैच का हिस्सा होंगे ये भारतीय स्टार

Posted by - November 5, 2025 0
IND ‘A’ vs SA ‘A’ Four Day Match: पहले मैच में मेज़बान टीम द्वारा तीन विकेट से जीत दर्ज करने…

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन जैसे ओपनर्स काफी सफल रहे हैं।…

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफल रन चेज में पूरे किए 6 हजार रन, वनडे में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर

Posted by - October 25, 2025 0
सिडनी में रोहित शर्मा की पारी के दम पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारत पहले ही सीरीज गंवा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *