शोएब अख्तर को पीछे छोड़ देंगे शाहीन शाह अफरीदी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

87 0

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास तीसरे वनडे में एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। इस सीरीज में वह अब तक दो मैचों में 1 विकेट ले पाए हैं।

Shaheen Afridi: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच फैसलाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमें आखिरी मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा। आपको बता दें कि खेले गए दो वनडे मैचों में अफरीदी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

शोएब अख्तर को पीछे छोड़ सकते हैं शाहीन अफरीदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां शाहीन शाह अफरीदी 26 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं सईद शोएब अख्तर और सईद अजमल 27 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में अगर शाहीन अफरीदी अगले मैच में 1 विकेट लेते हैं तो वह अख्तर की बराबरी कर लेंगे। वहीं दो विकेट लेकर वह शोएब अख्तर और सईद अजमल को पीछे छोड़ देंगे। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस का नाम है। उन्होंने 32 मैचों में 58 विकेट चटकाए थे।

वनडे टीम के कप्तान बने हैं शाहीन अफरीदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। कप्तान बनने के बाद इस सीरीज में वह बॉलिंग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह दो मैचों में अब तक 1 विकेट ही ले पाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उनके स्पीड में भी गिरावट देखने को मिली है। शाहीन इससे पहले 135-140 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए नजर आते थे। इस सीरीज में वह 120-130 KMPH की रफ्तार से गेंदबाज कर रहे हैं। अब वह आखिरी मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

PAK vs SA: तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्जके(कप्तान), सिनेटेंबा केशिल, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फॉर्च्यून, नांद्रे बर्गर, न्क़बायोम्ज़ी पीटर, लिजार्ड विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, रुबिन हरमन

पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, हसन नवाज

Related Post

Jana Nayagan Box Office Day 15: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ने पार किए ₹300 करोड़, फिर भी बजट से काफी दूर

Posted by - August 7, 2026 0
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ (हिंदी: जन नेता) बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।…

96 साल बाद अमेरिका का ऐतिहासिक कमाल, लगातार दो जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में पहुंचा

Posted by - June 20, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने इतिहास रच दिया है। अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम ने 96 साल बाद…

एशियन गेम्स 2026 में इस तारीख को भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, देखें पुरुष-महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

Posted by - August 13, 2026 0
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। जापान में आयोजित होने वाले इन खेलों में पुरुष…

जैनिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपने घरेलू दर्शकों के सामने एटीपी फ़ाइनल का ख़िताब बरकरार रखा

Posted by - November 17, 2025 0
2025 के लिए “सिनकाराज़” प्रतिद्वंद्विता की अंतिम किस्त जैनिक सिनर को मिली। दूसरे स्थान पर काबिज सिनर ने रविवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *