पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया जिप्सी पर हमला, पर्यटक बाल-बाल बचे

92 0

नितिन ने बताया कि ड्राइवर ने जब स्पीड बढ़ाई तब तक बाघ काफी करीब आ चुका था और उसने झपट्टा भी मारा लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से जिप्सी तक नहीं पहुंच सका.

पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले की चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां टाइगर रिजर्व में जिप्सी से घूम रहे एक परिवार के कई पर्यटकों पर बाघ ने हमला कर दिया. बाघ के इस हमले के दौरान लोग सहम गए और भागो भागो चिल्लाने लगे. बाघ का हमला इतना भीषण था कि गाड़ी की बॉडी की चादर भी उसके पंजे के वार से उखड़ गई. इसी बीच बाघ के हमले का वीडियो कैद हो गया है.

दरअसल, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी नितिन अग्रवाल परिवार के 10 सदस्यों के साथ जिप्सी से जंगल घूमने गए थे. नितिन ने बताया कि पहली बार बच्चों की जिद पर वो जंगल घूमने गए. दोपहर में जंगल की झाड़ियों में हलचल दिखी तो चालक ने जिप्सी की स्पीड कम कर ली. इसी बीच बच्चों ने बाघ को देखा और मोबाइल में वीडियो बनाने लगे लेकिन तभी बाघ ने जिप्सी का पीछा करते हुए अचानक ही हमला कर दिया.

नितिन ने बताया कि ड्राइवर ने जब स्पीड बढ़ाई तब तक बाघ काफी करीब आ चुका था और उसने झपट्टा भी मारा लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से जिप्सी तक नहीं पहुंच सका. पर्यटकों पर बाघ के हमले के बाद जंगल में घूमने से लोग काफी डर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसको लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. फिलहाल जंगल में इस तरह की घटना ने पर्यटकों में उत्साह कम देखा जा रहा है.

Related Post

‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

Posted by - November 1, 2025 0
JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए…

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Posted by - November 14, 2025 0
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार…

महाराष्ट्र: 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले, दोबारा शेड्यूल की गई वोटिंग, CM फडणवीस भी नाराज़

Posted by - December 4, 2025 0
महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले हैं, जिसकी वजह से इन जगहों पर वोटिंग…

पटना की शहरी सीटों पर घटता मतदान प्रतिशत, क्या बीजेपी के गढ़ में सेंध की उम्मीद जगा रहा है विपक्ष?

Posted by - October 28, 2025 0
पटना के सेंट्रल में कुम्हरार विधानसभा चुनाव में सन 2020 में कुल मतदान करीब 35.73 % रहा और बीजेपी महज़…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *