तुम योद्धा हो श्रेयस…चोट और दर्द के आगे ही तो जीत है अय्यर, हम तुम्हारा इंतजार करेंगे

87 0

अय्यर इस समय दर्द में जरूर हैं लेकिन उन्हें और पूरे देश को पता है कि दर्द के आगे ही जीत है. वो इस दर्द से न केवल बाहर आएंगे बल्कि कुछ दिनों बाद फिर से क्रिकेट के मैदान में कमाल दिखाएंगे.

Shreyas Iyer Injury: जब योद्धा मैदान में जातें हैं तो घायल होना, चोट लगना तो उसकी नियति है. 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए मुकाबले में कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी के कैच ने मैच में अहम भूमिका. इस कैच को अय्यर ने लिया था. इसके बाद सारे भारतीय खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़ पड़े थे. लेकिन तबतक छोटा हादसा हो चुका था. अय्यर कैमरे पर दर्द से तड़पते दिख रहे थे. उनसे उठा नहीं जा रहा था. शुरुआत में तो लगा कि हल्की चोट है और अय्यर को तुरंत मैदान में उठ खड़े होंगे और फिर से फिल्डिंग करते दिखेंगे.

पर ऐसा हुआ नहीं, वो काफी दर्द में थे,मध्यक्रम के बल्लेबाज को सीधे मैदान से अस्पताल ले जाया गया, पर कहते हैं जब आप जंग के मैदान में होते हो तो दर्द होगा. अय्यर को दर्द जरूर हुआ पर वो योद्धा हैं, कुछ दिन उनके फैंस भी परेशान थे. इस होनहार खिलाड़ी के साथ कोई अनहोनी हो, इसका डर सबको लग रहा था. पर डॉक्टरों की मेहनत और अय्यर के जज्बे ने उन्हें मुसीबत से निकाल दिया और फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

अय्यर जैसे शानदार खिलाड़ी न केवल मैदान पर भी गेंद पर शेर की तरह झपटता है बल्कि चोट को भी वो उतनी ही तेजी से हराने की कूवत रखते हैं. वो अब आईसीयू से निकलकर बाहर आ चुके हैं. डॉक्टर उनकी चोट की निगरानी कर रहे हैं. अय्यर से पहले भी टीम इंडिया के कई खिलाड़ी खतरनाक चोट के शिकार बने हैं पर वो सब अपनी इच्छाशक्ति से वापस मैदान पर आए जमकर रन बरसाएं. सचिन तेंदुलकर, ऋषभ पंत, जवागल श्रीनाथ जैसे खिलाड़ियों का नाम इसमें शामिल हैं.

दर्द के आगे ही जीत है अय्यर

अय्यर इस समय दर्द में जरूर हैं लेकिन उन्हें और पूरे देश को पता है कि दर्द के आगे ही जीत है. वो इस दर्द से न केवल बाहर आएंगे बल्कि कुछ दिनों बाद फिर से क्रिकेट के मैदान में कमाल दिखाएंगे. चोट तो खेल का हिस्सा है. इसके लगने से न कोई खिलाड़ी रुका है न रुकेगा. तो हे योद्धा अय्यर टीम इंडिया के फैंस को तुम्हारे बेसब्री से इंतजार है. तुम्हारे बल्ले से निकलने वाले चौकों-छक्कों की. तबतक हम तुम्हारा इंतजार करेंगे..

Related Post

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 150+ रन ठोकने वाले बने 19वें बल्लेबाज; सबसे बड़ी पारी किसकी?

Posted by - September 7, 2026 0
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। ईस्ट जोन की…

वोजिन्हा की मां को अमेरिका लाने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Posted by - June 17, 2026 0
काबो वेर्दे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में…

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, गंभीर को क्या फायदा? प्लेइंग 11 में कैसे मिलेगा मौका?

Posted by - August 10, 2026 0
मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। चोटिल बी साई सुदर्शन की जगह उन्हें श्रीलंका…

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास! टेस्ट क्रिकेट में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जैक्स कैलिस के क्लब में हुए शामिल

Posted by - June 27, 2026 0
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे अब तक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *