माफ नहीं किया जा सकता”– तेज प्रताप का अमिताभ दास पर हमला, थाने में शिकायत

89 0

बिहार में एक बार फिर सियासी बवाल मच गया है। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने एक न्यूज चैनल पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

जानिए मानहानि केस की वजह?

महुआ सीट से चुनाव हार चुके तेज प्रताप ने अपने X हैंडल पर लिखा, ”पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास द्वारा उसके “News Nama Channel” के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप, मनगढ़ंत एवं आधारहीन बातों को बोला गया है।”

आगे उन्होंने लिखा है, ”एक पूर्व IPS के द्वारा मेरे निजी एवं परिवार के आंतरिक मुद्दों को लेकर गलत एवं आपत्तिजनक बातों को बोलना बेहद ही दुःखद और माफ करने योग्य नहीं है। इसलिए आज मैंने उदंड प्रवृत्ति रखने वाले इस पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ये वही पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास है जिसका नाम शबनम कांड में आया था।”

लालू ने बड़े बेटे को क्यों किया बाहर?

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, जहां लोजपा (राम विलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने राजद के मुकेश कुमार रौशन को 44,997 मतों से हराकर जीत दर्ज की। तेज प्रताप ने हाल में अपने पिता द्वारा राजद से निष्कासित किए जाने के बाद नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी। लालू ने 25 मई को तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया।

युवती की तस्वीर के साथ विवादित पोस्ट ने खींचा ध्यान

उससे एक दिन पहले तेज प्रताप ने एक युवती के साथ “रिश्ते में होने” की बात स्वीकार की थी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि उनका अकाउंट “हैक” किया गया था। लालू ने भी तेज प्रताप के “गैरजिम्मेदाराना व्यवहार” को लेकर उनसे सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली थी।

Related Post

भाजपा ने देश की 15% आबादी को प्रतिनिधित्व से बाहर रखा है”: उमर अब्दुल्ला का केंद्र सरकार पर निशाना

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री बोले—बाढ़ राहत में क्षेत्र या धर्म के आधार पर नहीं होगा कोई भेदभाव जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने…

लक्सर में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 2 नोटिस का नहीं दिया था जवाब

Posted by - November 15, 2025 0
लक्सर: उत्तराखंड में अवैध मजारों पर कार्रवाई जारी है. हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में धामी सरकार ने अवैध मजार पर…

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानिए किन कर्मियों को होगा लाभ

Posted by - November 18, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. राज्य में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते…

Bihar Elections: बुर्का, हिजाब या पल्‍लू में आने वाली महिलाओं की पोलिंग बूथ पर कैसे हो रही पहचान, महिला मतदानकर्मी ने ही बताया

Posted by - November 11, 2025 0
Bihar Burqa Voting Rules 2025: बिहार चुनाव में बुर्का, हिजाब या पल्‍लू ओढ़कर आने वाली महिलाओं की पहचान कैसे होती…

वैशाली में महागठबंधन पर बरसे राजनाथ सिंह, नौकरी के वादे पर पूछा- धन कहां से आएगा?

Posted by - November 4, 2025 0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैशाली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *