फ्लाइट रद्द, रिसेप्शन वर्चुअल—दूल्हा-दुल्हन की कुर्सी पर नजर आए माता-पिता

99 0

कर्नाटक के हुबली में अनोखी घटना घटी है। यहां बिना दूल्हा-दुल्हन के ही शादी का रिसेप्शन हो गया। दूल्हा-दुल्हन इस रिसेप्शन में प्रोजेक्टर के जरिए ही शामिल हो पाए। शहर में यह डिजिटल रिसेप्शन काफी चर्चा में है।

कर्नाटक के हुबली में नए शादीशुदा जोड़े का रिसेप्शन था लेकिन दुल्हन के माता-पिता बेटी और दामाद की जगह रिसेप्शन में बैठे और इसके पीछे कारण था- इंडिगो की फ्लाइट का कैंसिल होना। दरअसल, हुबली की मेधा क्षीर सागर और भुवनेश्वर के संगम दास जो कि बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं,  ने 23 नवंबर को भुवनेश्वर में शादी रचाई। इसके बाद दुल्हन के होमटाउन हुबली में बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दुल्हन के परिवार ने हुबली के गुजरात भवन में इसके लिए सारी तैयारियां कर ली थीं।

वनेश्वर से वर्चुअली शामिल हुए दूल्हा-दुल्हन

दूल्हा-दुल्हन ने 2 दिसंबर को भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर वहां से हुबली के लिए फ्लाइट बुक की थी। कुछ रिश्तेदारों ने भुवनेश्वर से मुंबई और वहां से हुबली के लिए फ्लाइट बुक की थी लेकिन फ्लाइट 2 दिसंबर को सुबह 9 बजे से अगले दिन 3 दिसंबर सुबह 4-5 बजे तक लेट थी। फिर अचानक, 3 दिसंबर की सुबह फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसकी वजह से मेधा और संगम समय पर हुबली नहीं पहुंच पाए। दोनों भुवनेश्वर से ही ऑनलाइन रिसेप्शन में जुड़े। हुबली में मेधा के माता-पिता दूल्हा-दुल्हन की कुर्सी पर बैठे, जिसके बाद रिसेप्शन ऑनलाइन (वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए) सम्पन्न हुआ।

दुल्हन की मां की आंखें हुई नम

दुल्हन की मां ने बताया, ”23 नवंबर को शादी हुई थी और सब कुछ ठीक रहा। हमने 2 और 3 दिसंबर को यहां रिसेप्शन रखा था। इसके लिए सभी को इनवाइट किया गया था। हमारे सभी रिश्तेदार हमारे होमटाउन से आए थे लेकिन अचानक सुबह करीब 4 बजे हमें पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। हमने बहुत इंतजार किया, इस उम्मीद में कि वे किसी तरह आ पाएंगे। लेकिन वे नहीं आ पाए।”

आगे उन्होंने कहा, ”हमें बहुत बुरा लगा और हम दुखी थे लेकिन क्योंकि हमने पहले ही सभी को इनवाइट कर लिया था, इसलिए सिचुएशन को मैनेज करना था और यह पक्का करना था कि सब कुछ ठीक से हो। सभी से बात करने के बाद हमने एक स्क्रीन का इंतजाम किया और रिसेप्शन ऑनलाइन किया, जिसमें वे स्क्रीन पर दिखाई दे रहे थे।”

दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द

बता दें कि मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर शुक्रवार सुबह भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन का संकट और गहरा गया। सैकड़ों यात्री घंटों से टर्मिनल पर फंसे हैं। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कोई अपने बच्चे के स्कूल प्रोग्राम से चूक गया। हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें शुक्रवार मध्यरात्रि तक रद्द कर दी गई हैं, यह जानकारी हवाई अड्डा ऑपरेटर DIAL ने दी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने फ्लाइट शेड्यूल की पुष्टि पहले ही कर लें और यात्रा में होने वाली असुविधाओं के लिए तैयार रहें।

Related Post

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | अमित शाह ने किया सम्मानित

Posted by - August 1, 2026 0
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय…

भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के साथ समान व्यवहार करता रहेगा, चीन के साथ संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Posted by - November 18, 2025 0
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को दिए संदेश में कहा कि भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों…

टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई’

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

विदेशी बैंक अकाउंट या एसेट्स छिपाए हैं? 1 जुलाई से शुरू होगी सरकार की नई स्कीम, जुर्माने और जेल से मिल सकती है राहत

Posted by - June 16, 2026 0
विदेश में बैंक खाता, शेयर या अन्य संपत्ति रखने वाले भारतीय करदाताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *