Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: जीवन का नजरिया बदल देंगी सरदार वल्लभभाई पटेल की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

78 0

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर यहां पढ़ें सरदार के प्रेरक. अनमोल विचार हिंदी में।

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर साल 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और भारतीय संघ के निर्माता थे। उनका योगदान भारतीय राजनीति और समाज में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। पटेल का सबसे बड़ा योगदान भारत को एकजुट करने में था, खासकर जब स्वतंत्रता के बाद देश में विभाजन और असहमति के हालात थे। उन्होंने भारतीय रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने के लिए कड़ी मेहनत की और एकता की स्थिरता को सुनिश्चित किया। इसके कारण ही उन्हें “लौह पुरुष” का खिताब मिला। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in Hindi

  • आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।
  • मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।
  • जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता. अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।
  • संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गयी है. मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे। जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैर-भाव से नहीं होता।
  • अविश्वास भय का प्रमुख कारण होता है।
  • इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।
  • शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है. विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।
  • मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए, क्रोध नहीं करना चाहिए। लोहा भले ही गर्म हो जाए, हथौड़े को तो ठंडा ही रहना चाहिए अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा।
  • आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आंखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।
  • गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
  • बहुत बोलने से कोई लाभ नहीं, बल्कि हानि ही होती है।
  • मुफ्त चीजें मिलती हैं तो उसकी कीमत आधी हो जाती है। मेहनत से पाई हुई चीज की कीमत ही ठीक तरीके से लगाई जाती है।
  • जो काम कल करना है, उसकी बातों में आज का काम बिगड़ जाएगा और आज के काम के बिना कल का काम नहीं होगा। आज का काम कीजिए, कल का काम अपने आप हो जाएगा।

Related Post

चंद्रकांता की एक्ट्रेस की 31 साल बाद फोटो वायरल, लोग बोले- आज भी वही राजकुमारी लगती है

Posted by - November 20, 2025 0
शिखा स्वरुप को टीवी के मशहूर सीरियल चंद्रकांता में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था. सीरियल में राजकुमारी बनीं शिखा…

‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीज़र रिलीज़: खाने में कीटनाशकों के खतरनाक सच से उठेगा पर्दा

Posted by - June 26, 2026 0
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ का दमदार टीज़र…

45 साल की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ, 10 साल का इंतजार खत्म, जुड़वा बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

Posted by - June 12, 2026 0
भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *