IND vs SA: ‘अब समय आ गया है’, ‘ क्या गौतम गंभीर को कोच पद से हटा देना चाहिए? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

87 0

Sourav Ganguly Vs Gautam Gambhir: सौरव गांगुली से यह भी पूछा गया कि क्या गौतम गंभीर को भारत के खराब घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड के कारण बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए. इस सवाल पर गांगुली ने जवाब दिया है.

Sourav Ganguly Vs Gautam Gambhir, Kolkata Pitch Row: कोलकाता पिच विवाद के बीच सौरव गांगुली ने एक और बड़ा बयान दिया है. इस बार गांगुली ने बीसीसीआई को अहम सलाह दी है और कहा है कि कैसे मैच शुरू होने से 4 दिन पहले यहां आकर बीसीसीआई के क्यूरेटरों ने पिच पर कब्जा कर लिया था. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिच विवाद में एक और  विस्फोटक खुलासा किया और कहा है कि,  कैसे बीसीसीआई के क्यूरेटरों ने मैच शुरू होने से चार दिन यहां पर आकर  पिच पर कब्जा कर लिया था.

इंडिया टुडे से बात करते हुए गांगुली से पूछा गया कि क्या पिच की प्रकृति तय करने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने उनकी राय और  मांगी थी, इस सवाल का जवाब देत हुए उन्होंने आगे कहा, “बीसीसीआई के क्यूरेटर टेस्ट मैच से चार दिन पहले आकर विकेटों की देखभाल करते हैं. हमारे अपने क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) भी हैं, जिन्होंने लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अनुरोध किए जाते हैं, और आप अनुरोधों को पूरा करते हैं. यही तो है.” गांगुली ने यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं दिखाई कि पिच अच्छी’ नहीं थी, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए एक बेहतर सतह की हकदार है.

गांगुली ने कहा, “यह अच्छी नहीं थी, यह पूरी तरह से स्वीकार करना होगा, और मुझे लगता है कि भारतीय टीम के टॉप क्रम की बल्लेबाजी, मध्य क्रम की बल्लेबाजी एक बेहतर क्रिकेटिंग सतह की हकदार है.  ईडन गार्डन्स में उन तीन दिनों तक पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था, और मेरा पूरा मानना ​​है कि गौतम गंभीर और उनकी भारतीय टीम ईडन गार्डन्स की तुलना में कहीं बेहतर विकेट पर खेलेगी. ”

कोच पद से हटा देना हल नहीं

इसके अलावा जब उनके गौतम गंभीर के बारे में पूछा गया कि क्या गंभीर के खराब रिकॉर्ड के कारण उन्हें कोच पद से हटा देना चाहिए, इस सवाल पर गांगुली ने जवाब दिया औऱ कहा, “गौतम ने कोच के रूप में और शुभमन ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और मेरा दृढ़ विश्वास है कि वे भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. गंभीर को कोच पद से हटाना हल नहीं है. हमें बेहतर पिच पर खेलने की जरूरत है”

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “अभी इस स्टेज पर ऐसे फैसले नहीं लेना है. टीम को एकसाथ आने की जरूरत है, टेस्ट मैच जीतने के लिए मिलकर मेहनत करने की दरकार है. गांगुली को भरोसा है कि आगे भारतीय टीम अच्छी रणनीति के साथ खेलेगी. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाएगा”.

Related Post

55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इसी रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

Posted by - October 30, 2025 0
45 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को 36 साल के हीरो की मां का रोल ऑफर हुआ था। शुरुआत…

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का ‘फायरब्रांड’ अचियम्मा लुक जारी, फैंस बोले – “लगता है वो गायिका हैं”

Posted by - November 1, 2025 0
1 नवंबर 2025: शनिवार को फिल्म ‘पेड्डी’ की टीम ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर का शानदार पहला लुक जारी किया। बुची…

‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, मां के नाम सनी देओल का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Posted by - July 27, 2026 0
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आमिर खान प्रोडक्शंस…

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे से बदलेगी तस्वीर! जयपुर सिर्फ 7 घंटे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगा सीधा कनेक्शन

Posted by - August 7, 2026 0
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन (NH-552G) परियोजना पर तेजी…

जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन — ‘जाने भी दो यारों’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से अमर हुईं यादें

Posted by - October 25, 2025 0
हास्य जगत को लगा बड़ा झटका, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दी दुखद जानकारी बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से एक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *