इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, खुशी से चहकीं नीता अंबानी, बनीं ऐतिहासिक लम्हे की साक्षी

83 0

महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की इस अचीवमेंट के दौरान नीता अंबानी भी स्टेडियम में मौजूद रहीं और हाथ में तिरंगा लहराते हुए इस खुशी के पल पर गर्व जाहिर करती दिखीं

भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 52 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस जीत पर भारतीय सितारे भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर सुनील शेट्टी तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। दूसरी तरफ  रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनीं।

ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं नीता अंबानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच के दौरान नीता अंबानी भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद रहीं और हाथ में तिरंगा लिए लगातार टीम इंडिया का हौसला बढ़ाती दिखीं। जैसे ही टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया, नीता अंबानी की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। तिरंगा लहराते हुए वह टीम इंडिया की जीत पर खुशी से चहकती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

रोहित शर्मा संग नजर आईं नीता अंबानी

मैच के दौरान नीता अंबानी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आईं और लगातार टीम इंडिया का हौसला बढ़ाती दिखीं। साउथ अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी नादिने डी क्लेर्क का जब फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कैच पकड़ा और टीम इंडिया महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई तो उसके बाद, नीता अंबानी का चेहरा भी खुशी से खिल उठा। वहीं उनके साथ मौजूद रोहित शर्मा ने आसमान की तरफ देखते हुए ताली बजाई और महिला टीम को जीत की बधाई दी। मैच के बाद उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं और उन्हें बधाई देती नजर आईं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में इंडियन वुमन टीमटॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और 298 रन बनाए। इस मुकाबले का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों में ही सिमट गई। कई दिग्गज हस्तियां इस महामुकाबले की गवाह बनीं, जिनमें रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल रहे।

Related Post

Awarapan की ‘आलिया’ अब 43 की उम्र में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, जानें कौन हैं इमरान हाशमी की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी वाली एक्ट्रेस

Posted by - August 6, 2026 0
‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही 2007 की सुपरहिट कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ एक बार फिर चर्चा में आ गई…

रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर हैं धुरंधर के किरदार? जानें किसका रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह

Posted by - November 20, 2025 0
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कौन-सा किरदार…

पीरियड ड्रामा का हिस्सा बनेंगे सलमान खान, निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज के इस वीर सेनानी का रोल

Posted by - November 6, 2025 0
छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘राजा शिवाजी’ है। इस फिल्म में सलमान खान…

रामायण के लक्ष्मण अब कर रहे ऑर्गेनिक खेती, 65 की उम्र में उगा रहे सब्जियां, फल और काजू

Posted by - June 15, 2026 0
दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक Ramayan में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले Sunil Lahri इन दिनों अपनी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *