पीरियड ड्रामा का हिस्सा बनेंगे सलमान खान, निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज के इस वीर सेनानी का रोल

78 0

छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘राजा शिवाजी’ है। इस फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं, वो भी एक अहम किरदार में। फिल्म में उनका रोल कैसा होगा, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

सलमान खान की स्टार वैल्यू किसी भी फिल्म को चलाने के लिए काफी रहती हैं। सलमान पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सलमान खान को लेकर खबर है कि वह रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी में एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म में उनका रोल काफी प्रभावी होने वाला है। वो इस फिल्म में शिवाजी का नहीं बल्कि उनके एक सहियोगी और वीर सेनानी का रोल निभाने की तैयारी में हैं। इस किरदार को लेकर खुलासा हो चुका है।

इस किरदार में नजर आएंगे सलमान खान

सुपरस्टार फिल्म में जीवा महाला का रोल करेंगे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे भरोसेमंद और बहादुर योद्धाओं में से एक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपना सीन 7 नवंबर को शूट करेंगे और बताया जा रहा है कि यह सीन फिल्म के सबसे यादगार पलों में से एक होगा। जब भी सलमान खान बड़े पर्दे पर आते हैं, वो एक अलग ही जादू बिखेर देते हैं। अब वो रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म राजा शिवाजी में अपने दमदार रोल के साथ वही करिश्मा दिखाने वाले हैं। ऐसे अहम किरदार के लिए सलमान का चुना जाना वाकई एक परफेक्ट फैसला है।

रितेश देशमुख संग पहले भी कर चुके हैं काम

सलमान खान इससे पहले रितेश देशमुख की फिल्म ‘लई भारी’ में कैमियो रोल कर चुके हैं और फिल्म वेद के गाने वेद लवले में भी नजर आए थे। जीवा महाला ने अफजल खान के भरोसेमंद सैनिक सय्यद बांदा के जबरदस्त हमले के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाई थी। ये साहस का पल फिल्म का बड़ा आकर्षण बनने वाला है। सलमान खान जहां जीवा का किरदार निभा रहे हैं, वहीं संजय दत्त अफजल खान की भूमिका में नजर आएंगे। दर्शक इस भव्य और भावनाओं से भरे सीन के ज़रिए वीरता, वफादारी और इतिहास को फिर से जी पाएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

इसके अलावा, सलमान खान की फिल्मों की लाइनअप भी जबरदस्त है, जिसमें उनकी आने वाली और काफी चर्चित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गालवान’ शामिल है, जिसने पहले लुक के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर खूब चर्चा और दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है। दूसरी तरफ कबीर खान के साथ उनकी मुलाकात, खासकर ‘बजरंगी भाईजान 2’ के जरिए उनके पहले के काम की तरह इमोशनल और असरदार कहानी कहने की राह में एक नया मोड़ साबित हो सकती है। आखिरी बार एक्टर ‘सिकंदर’ में नजर आए थे।

Related Post

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ रचेगी इतिहास, बनी देश के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज होने वाली पहली फिल्म

Posted by - November 17, 2025 0
120 बहादुर’ पहली फिल्म होगी जो पूरे भारत के रक्षा थियेटरों में दिखाई जाएगी और देश की सेना से जुड़े…

Jatadhara Review: पौराणिक रहस्य और आधुनिक तर्क के बीच उलझी थ्रिलर देती है अनदेखा अनुभव, जानें क्यों देखें ये फिल्म

Posted by - November 8, 2025 0
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’ को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। पौराणिक रहस्य…

Jana Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म में दमदार एक्शन, लेकिन कहानी पड़ गई कमजोर

Posted by - July 23, 2026 0
साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन (Jana Nayagan)’ आखिरकार 23 जुलाई 2026 को…

2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Posted by - October 31, 2025 0
23 करोड़ रुपये में बनी वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की। ये…

लाशों के टुकड़े जोड़ बना ताकतवार इंसान या खतरनाक शैतान? OTT पर रिलीज हो चुकी है साल 2025 की बेस्ट फिल्म

Posted by - November 10, 2025 0
साल 2025 की बेस्ट फिल्मों में से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की कहानी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *