Bihar Live Updates: नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, गांधी मैदान में सज रहा है मंच, कल 10वीं शपथ

94 0

बिहार में गुरुवार को एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होगा, जिसमें पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. आज जदयू और भाजपा विधायक दल की अहम बैठकें होंगी.

पटना:

बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारियां चरम पर हैं. गुरुवार को एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा. यह समारोह बेहद भव्य होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. अनुमान है कि लाखों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. शपथ ग्रहण से पहले आज एनडीए के दो प्रमुख दल जदयू और भाजपा अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे.

जदयू की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर हुई जिसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इधर बीजेपी विधायक दल की बैठक भी आज हो रही है. इन बैठकों के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा. इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

नीतीश कुमार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि वे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. गांधी मैदान में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एनडीए नेताओं को उम्मीद है कि यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा.

  • कल सुबह 11:30 बजे से गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा. 
  • पीएम मोदी 12: 30  बजे तक गांधी मैदान पहुंचेंगे.
  • कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
  • नीतीश कुमार के साथ 20 अन्य मंत्री भी ले सकते हैं शपथ. 
  • कल नीतीश कुमार 10 वी बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ. 
  • साल 2010 के बाद पहली बार गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

Related Post

सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने की खातिर मेकर्स ने किया तांत्रिक विद्या का इस्तेमाल

Posted by - November 4, 2025 0
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत मैग्नम ओपस ‘जटाधारा’ अपनी रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर…

Kerala State Film Awards 2025: ममूटी बने बेस्ट एक्टर, ‘मंजुमल बॉयज’ ने मारी बाजी, देखें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड की विनर लिस्ट

Posted by - November 6, 2025 0
55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ‘मंजुमल बॉयज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जबकि ममूटी…

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार

Posted by - October 24, 2025 0
भारतीय विज्ञापन जगत के प्रमुख चेहरे और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार पीयूष पांडे का गुरुवार को 70 वर्ष…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *