ICSE ISC Exam Dates 2026: जल्द जारी होगी कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां बताए गए स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

84 0

सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज डेटशीट चेक कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2026 में किया जाएगा।

  1. सीआईएससीई जल्द जारी करेगी डेटशीट।
  2. फरवरी माह में आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE कक्षा दसवीं और ISC कक्षा बारहवीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जा सकती है। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए बेसब्री से डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर जल्द ही डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेटशीट नवंबर माह में जारी की जा सकती है। बता दें, सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

    पिछले रुझानों की बात की जाए तो सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट 25 नवंबर को जारी की गई थी। कक्षा दसवीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक और कक्षा बारहवीं परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से लेकर 05 अप्रैल तक किया गया था।

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

    सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

    • डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर विजिट करना होगा।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर डेटशीट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
    • पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद इसमें अपनी कक्षा के अनुसार सब्जेक्ट वाइज परीक्षा की डिटेल्स को अच्छे से जांच लें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

      कब होगी परीक्षा

      तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ICSE कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2026 से मार्च के मध्य तक और ISC कक्षा बारहवीं परीक्षा का आयोजन फरवरी माह के अंत से अप्रैल, 2026 तक किया जा सकता है। हालांकि सीआईएससीई की ओर से डेटशीट से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Related Post

BPSC 71वीं CCE: फाइनल आंसर-की और OMR शीट जारी, 8 नवंबर तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज

Posted by - October 31, 2025 0
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE Prelims) के लिए फाइनल आंसर-की और OMR शीट…

NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, कॉलेज चुनने और एडमिशन में नहीं होगी परेशानी

Posted by - August 4, 2026 0
NEET UG 2026 परीक्षा में सफल हुए लाखों छात्रों के लिए अब सबसे अहम चरण काउंसलिंग का शुरू होने जा…

UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2736 उम्मीदवार होंगे इंटरव्यू के लिए शामिल

Posted by - November 12, 2025 0
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।…

ICAI CA September Result 2025: आज जारी हो सकता है सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, जान लें टाइमिंग

Posted by - November 3, 2025 0
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) के परिणाम को आज जारी किया जा सकता है। आइए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *