कश्मीर में बदली स्कूल की टाइमिंग, जान लें अब किस समय खुलेंगे विद्यालय

78 0

जम्मू कश्मीर के कश्मीर डिवीजन स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कश्मीर डिवीजन में 1 नवंबर से स्कूलों के नए समय की घोषणा की गई है।

देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस बीच जम्मू कश्मीर के कश्मीर डिवीजन स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कश्मीर डिवीजन में 1 नवंबर से स्कूलों के नए समय की घोषणा की गई है। सरकार ने श्रीनगर नगर निगम सीमा में स्कूलों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और नगर निगम सीमा से बाहर के स्कूलों को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है।

आधिकारिक नोटिस

साइक्लोन मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद

वहीं, साइक्लोन मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, राज्य के 12 जिलों में स्कूल और कॉलेज 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन के एक आदेश के अनुसार, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, पश्चिम गोदावरी, एलुरु, कृष्णा, एनटीआर, गुंटूर, बापटला, पालनाडु और वाईएसआर कडप्पा में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

ओडिशा के कई जिलों में स्कूल बंद

साइक्लोन मोंथा की वजह से ओडिशा के भी कई जिलों में स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जिन जिलों में स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, वे हैं- मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी।

महाराष्ट्र के स्कूल्स में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक गाया जाएगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूरा संस्करण

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक इसका पूरा संस्करण गाएं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है।

Related Post

शिक्षा में भारतीय ज्ञान प्रणाली: स्वदेशी बौद्धिक विरासत का पुनर्जागरण

Posted by - November 1, 2025 0
“विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥” अर्थात् — विद्या विनम्रता प्रदान करती है, विनम्रता…

RRB JE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती; इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Posted by - October 29, 2025 0
रेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न टेक्निकल पदों पर भर्ती निकली है। कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? आइए इस खबर के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *