Sadhguru से जानें आंत में जमा मल निकालने का तरीका, मिनटों में पेट होगा साफ

62 0

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति पेट से जुड़ी समस्या से परेशान है। कुछ लोग पेट साफ न होने की समस्या से हर वक्त परेशान रहते हैं। ऐसे में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने आसान टिप्स के बारे में बताया है जिससे मल त्याग में आसानी हो सकती है।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। गलत खान पान की वजह से ज्यादातर लोग पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है ऑयली और मसालेदार खाना। अनहेल्दी फूड्स खाने की वजह से मल त्याग में काफी परेशानी होती है, जिसकी वजह से शरीर कई तरह के रोगों से ग्रसित हो जाता है। ऐसे में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है जिसकी वजह से आप आंत में जमे मल को आसानी से निकाल सकते हैं।

कैसे करें आंतों की सफाई?

नीम और हल्दी

सद्गुरु की मानें तो अपने दिन की शुरुआत नीम और हल्दी के साथ करनी चाहिए। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। नीम शरीर से गंदगी को निकालने का काम करता है और पाचन तंत्र को साफ रखता है। वहीं हल्दी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

त्रिफला का सेवन

त्रिफला तीन फलों- आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बनाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन भी मल त्याग को आसान बना सकता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। सद्गुरु की मानें तो रात को सोने से पहले त्रिफला पाउडर को पानी, दूध या शहद के साथ खाना चाहिए। इससे सुबह मल त्याग में आसानी होती है।

अरंडी का तेल

सद्गुरु बताते हैं कि अरंडी के तेल का सेवन भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच गर्म कैस्टर ऑयल को पानी या दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। ये शरीर की गंदगी को धीरे धीरे बाहर निकाल देता है। इससे आंतों की अच्छी सफाई होती है।

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *