2 नवंबर को दुर्लभ संयोग! त्रिपुष्कर योग और शुक्र गोचर से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

82 0

कल यानी 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह के दिन त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में ये शुभ संयोग तीन राशि वालों की किस्मत चमका देंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

2 नवंबर 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शुक्र गोचर का अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं इस दिन तुलसी विवाह भी रहेगा। ऐसे में ये खास दिन कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इन राशियों को धन, यश और तरक्की की प्राप्ति होगी। वहीं मां लक्ष्मी और शुक्र देव की खूब कृपा बरसने वाली है। ये अद्भुत संयोग तीन राशियों के लिए धन, प्रेम, सफलता और संतुलन का द्वार खोलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus): सुनहरी सफलता के लिए हो जाएं तैयार

शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 2 नवंबर को होने वाला शुक्र का गोचर आपकी किस्मत के द्वार खोल देगा। ऊपर से त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है जो आपको खूब तरक्की और पैसा दिलाएगा। आपके जो भी काम लंबे समय से अटके थे वो बनने लगेंगे। माता-पिता का हर काम में सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं

सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और शुक्र का गोचर आपके करियर के लिए बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। जो लोग नौकरी बदलने या प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार हैं। माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं इससे आपका भाग्य और भी ज्यादा चमक जाएगा।

कन्या राशि (Virgo): पुराना निवेश लाभ देगा और किसी यात्रा से शुभ समाचार मिलेगा

2 नवंबर को बनने वाले शुभ संयोग आपकी किस्मत भी चमका देंगे। इस दौरान आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पुराना निवेश लाभ देगा और किसी यात्रा से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। MATV एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Post

सद्गुरु के 5 प्रभावशाली लव कोट्स जो रिश्ते को बनाएंगे मजबूत और खुशहाल, कभी नहीं होगी लड़ाई

Posted by - November 4, 2025 0
Sadhguru Love Quotes: सद्गुरु के मुताबिक, सच्चा प्रेम बिना शर्त होता है. प्रेम करने के लिए अपनी पसंद और नापसंद…

महाकाल मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड, आय 144 करोड़ के पार; लड्डू प्रसादी और चढ़ावे से बढ़ी कमाई

Posted by - June 24, 2026 0
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था ने आय का नया रिकॉर्ड बना दिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *