मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सुष्मिता सेन से क्यों हार गई थीं ऐश्वर्या राय, सालों बाद इस वीडियो के जरिए हुआ खुलासा, देखें

90 0

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या ने एक साथ भाग लिया था। जहां सुष्मिता विजेता के रूप में चुनी गई, वहीं ऐशवर्या राय शो में दूसरा स्थान हासिल कर पाईं। इस कॉन्टेस्ट को लेकर कई बार ये सवाल दोहराया गया कि आखिर ऐश्वर्या कैसे हार गईं, जानें असल वजह।

ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है और 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतना इस बात का प्रमाण है। दिलचस्प बात यह है कि उसी साल वह फेमिना मिस इंडिया का खिताब नहीं जीत पाईं, यह खिताब सुष्मिता सेन के सिर सजा। उस वक्त हर कोई मान रहा था कि सुपरमॉडल ऐश्वर्या राय ही मिस इंडिया की विजेता होंगी, लेकिन मंच पर एक अप्रत्याशित मोड़ ने सबको चौंका दिया। दरअसल सुष्मिता इस फील्ड में नई थीं, लेकिन ऐश्वर्या पहले ही मॉडलिंग की दुनिया में अपने पैर जमा चुकी थी।

क्यों हार गई थीं ऐश्वर्या राय

हाल ही में विज्ञापन गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगियों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा था। उन्होंने कहा,’यह एक मुश्किल मुकाबला था। दोनों ही असाधारण रूप से खूबसूरत और प्रतिभाशाली थीं। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या गिर गई थीं। अंत में फैसला एक अतिरिक्त प्रश्नोत्तर राउंड पर टिका हुआ था, जिसे जजों ने इसलिए जोड़ा क्योंकि वे तय नहीं कर पा रहे थे कि विजेता कौन हो। उस अंतिम राउंड में सुष्मिता का जवाब ऐश्वर्या की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास भरा और संतुलित था। इसी वजह से उन्होंने मिस इंडिया का ताज जीत लिया। वह वाकई एक रोमांचक पल था।

वायरल हुआ ये वीडियो

एक ओर ऐश्वर्या के गिरने का प्रह्लाद कक्कड़ ने जिक्र किया, दूसरी ओर ऐश्वर्या का रैंप पर गिरने का वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में वो रैंप पर चलते हुए सीढ़ियों के पास गिरती नजर आती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद न उन्हें किसी ने ट्रोल किया और न उनकी कोई आलोचना हुई, बल्कि लोग उनकी तारीफें करने लगे। कई लोगों ने कहा कि वो इसके बाद भी खुद को संभाली और दोबारा खड़ी होकर मंच पर चलीं। एक शख्स ने लिखा, ‘सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों ही खूबसूरत हैं, यहीं वजह है कि दोनों ने कभी एक दूसरे को नीचा नहीं दिखाया।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ऐश्वर्या बेहद ग्रेसफुल हैं और ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है।’

सुष्मिता ने की थी ऐश्वर्या की तारीफ

दूसरी ओर सुष्मिता सेन ने भी मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में 1994 की मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिताओं से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उस समय ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत थीं कि बाकी प्रतियोगियों के लिए जीत की उम्मीद करना लगभग असंभव लगता था। सुष्मिता के अनुसार, ‘ऐश्वर्या राय उस दौर में सुंदरता की परिभाषा थीं। उनकी मौजूदगी ही मंच को रोशन कर देती थी।’

पहले क्या बोले थे प्रह्लाद कक्कड़

पुराने एक इंटरव्यू में प्रह्लाद कक्कड ने यह भी कहा था कि सुष्मिता सेन को जीत इसलिए मिली क्योंकि वे ऐश्वर्या से अधिक आत्मविश्वासी और परिपक्व लगीं। उन्होंने बताया कि सुष्मिता ने कॉन्वेंट शिक्षा प्राप्त की थी, जिसकी वजह से वे अंग्रेजी में बेहतर संवाद कर सकीं, जबकि ऐश्वर्या का जवाब थोड़ा संकोचपूर्ण रहा। यही कारण था कि निर्णायक राउंड में सुष्मिता का प्रदर्शन जजों पर गहरी छाप छोड़ गया। मिस इंडिया 1994 के बाद से यह सवाल अक्सर उठता रहा है कि क्या सुष्मिता सेन को ऐश्वर्या राय से प्रतिस्पर्धा का दबाव महसूस हुआ था। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों अभिनेत्रियों ने कभी एक-दूसरे के प्रति किसी तरह की नकारात्मकता नहीं दिखाई। इसके विपरीत, उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सौहार्द का रवैया बनाए रखा।

सुष्मिता के जवाब ने जीते दिल

2005 में जब सुष्मिता सेन कॉफी विद करण शो में नजर आईं तो करण जौहर ने उनसे सीधा सवाल पूछा, ‘आपको क्यों लगता है कि आप ऐश्वर्या राय से ज्यादा मिस इंडिया का खिताब पाने की हकदार थीं?’ इस पर सुष्मिता ने बेहद परिपक्व जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी तुलना ऐश्वर्या के प्रदर्शन से नहीं करती। मुझे लगता है कि वह उस रात मंच पर बेहद शानदार थीं। लेकिन मैं दो बातों पर विश्वास करती हूं, पहली उस रात मैं अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में थी और दूसरी मैं इसलिए जीती क्योंकि मैंने अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन किया, न कि इसलिए कि मैं किसी और से बेहतर थी।’

दोनों ने किया देश का नाम रोशन

इस ईमानदार जवाब ने उस पुराने विवाद को हमेशा के लिए शांत कर दिया। दोनों ही सितारों ने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता और ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का और दोनों आज भी भारतीय सिनेमा और सौंदर्य जगत की दो प्रतिष्ठित हस्तियां मानी जाती हैं।

Related Post

Bihar Live Updates: नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, गांधी मैदान में सज रहा है मंच, कल 10वीं शपथ

Posted by - November 19, 2025 0
बिहार में गुरुवार को एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होगा, जिसमें पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता…

इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, खुशी से चहकीं नीता अंबानी, बनीं ऐतिहासिक लम्हे की साक्षी

Posted by - November 3, 2025 0
महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इंडियन वुमन…

ओडिशा के बाली यात्रा उत्सव में श्रेया घोषाल के संगीत कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, एक घायल हो गया

Posted by - November 14, 2025 0
ओडिशा के कटक के बाली जात्रा मैदान में गुरुवार शाम गायिका श्रेया घोषाल के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा मच गया। समाचार…

Kerala State Film Awards 2025: ममूटी बने बेस्ट एक्टर, ‘मंजुमल बॉयज’ ने मारी बाजी, देखें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड की विनर लिस्ट

Posted by - November 6, 2025 0
55वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ‘मंजुमल बॉयज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जबकि ममूटी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *