नई गर्लफ्रेंड संग मग्न हुए हार्दिक पांड्या तो पीछे नहीं रही EX, नए बॉयफ्रेंड संग दिखाईं कोजी तस्वीरें, बोलीं- आगे बढ़ रही हूं

90 0

हार्दिक पांड्या से ब्रेकअप के बाद अब जैस्मिन वालिया भी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। क्रिकेटर की तरह ही वो भी जिंदगी में नए पार्टनर के साथ आगे बढ़ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नए बॉयफ्रेंड की तस्वीरें साझा की हैं।

हार्दिका पांड्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और ये बात अब किसी छिपी नहीं रही है। क्रिकेटर ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें पोस्ट की और साफ कर दिया कि वो अपनी एक्स जैस्मिन वालिया से मूव ऑन कर चुके हैं और नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रिश्ते में हैं। अब इसके चंद दिनों बाद ही एक्स गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने भी एक पोस्ट साझा कर बताया कि वो भी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं और ठीक ऐसा ही हर लड़की को करना चाहिए। उन्होंने कई तस्वीरें साझा की जिसमें उनके साथ एक शख्स नजर आया। सिंगर जैस्मिन ने इन तस्वीरों से फैंस को उत्सुक कर दिया है।

वायरल हुईं कोजी तस्वीरें

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के हिट गाने ‘बॉम डिग्गी’ से मशहूर हुई सिंगर जैस्मिन वालिया ने इस हैलोवीन पर अपने प्रशंसकों को खूब हंसाया और उत्सुक किया। गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपने नए बॉयफ्रेंड का परिचय कराया, लेकिन एक डरावने और मजेदार अंदाज में। आम कपल की तस्वीरों से हटकर, जैस्मिन ने अपने नए बॉयफ्रेंड की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनका चेहरा पूरी तरह एक भूतिया मास्क से ढका हुआ था। उनकी पोस्ट में तीन अलग-अलग तस्वीरें शामिल थीं, जो हैलोवीन थीम पर बिल्कुल फिट बैठती थीं। एक में दोनों कार में साथ बैठे नजर आ रहे थे, दूसरी एक क्लोज अप सेल्फी थी और तीसरी तस्वीर में एक आदमी जैस्मिन को पीछे से गले लगाए हुए दिख रहा था।

एक्ट्रेस ने कैप्शन से दिया हिंट

पोस्ट के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन! आगे बढ़ रही हूं। मुझे लगता है कि सभी लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड को ऐसे ही दिखाना चाहिए।’ इस सरप्राइज से पहले जैस्मिन का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि, न तो जैस्मिन और न ही हार्दिक ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि की। अफवाहें तब शुरू हुईं जब जैस्मिन को कई बार हार्दिक के क्रिकेट मैचों में देखा गया। 2025 में एक आईपीएल मैच के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ टीम बस में सफर करते हुए भी देखा गया था। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों ने ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए एक जैसी तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे डेटिंग की चर्चाओं को और बल मिला। दोनों ने एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा किसी और वेकेशन से भी दोनों की झलकियां सामने आईं थीं, जिसमें वे साथ दिख रहे थे।

ब्रेकअप के बाद दोनों ने किया मूवऑन

इस सब के चंद दिनों बाद ही दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से ही इनके ब्रेकअप की खबरों ने जोप पकड़ लिया। हालांकि, जैस्मिन की नई पोस्ट से साफ है कि वह अब आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें फिर से खुशी मिल गई है। उधर हार्दिक पांड्या भी अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। क्रिकेटर अब माहिका शर्मा के साथ रिश्ते में हैं और दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जो उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। तब से दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ खुश हैं। दोनों एक साथ दिवाली पार्टी में भी स्पॉट किए गए थे।

हार्दिक पांड्या का नताशा स्टेनकोविक संग था रिश्ता

हार्दिक ने पहले मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। कई साल साथ रहने के बाद इस जोड़े ने 2024 में अलग होने का फैसला किया। अलग होने के बावजूद वे अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और अक्सर उसके साथ बिताए प्यारे पल सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

Related Post

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ रचेगी इतिहास, बनी देश के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज होने वाली पहली फिल्म

Posted by - November 17, 2025 0
120 बहादुर’ पहली फिल्म होगी जो पूरे भारत के रक्षा थियेटरों में दिखाई जाएगी और देश की सेना से जुड़े…

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ इस दिन देगी दस्तक, महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात देखने को हो जाओ तैयार!

Posted by - November 17, 2025 0
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने सिद्धांत राज सिंह की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में…

क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

Posted by - November 3, 2025 0
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म टाइटल रिवील किया गया और इसके साछ ही शाहरुख…

अमिताभ बच्चन ने जीवन के बदलाव पर शेयर किए अपने विचार, कहा-इसे यादों में ही रहने दें…

Posted by - October 28, 2025 0
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में समय के बदलाव, लोगों के बदलते व्यवहार और…

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म, 28 वर्षीय एक्ट्रेस बनीं थीं 28 और 30 साल के बेटों की मां

Posted by - November 10, 2025 0
first Indian film to be nominated for Oscar : ऑस्कर में नामांकन मिलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *