राजस्थान में 125 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार

90 0

राजस्थान में 125 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले साल 1917 में मानसून सीजन के दौरान सबसे ज्यादा 844.2 बारिश हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने अक्टूबर महीने में नए रिकॉर्ड बनाए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल में इस साल अक्टूबर में 2005 के बाद सबसे ज्यादा बारिश, 68.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य औसत 25.1 मिमी से 173% ज्यादा है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल में 4 नवंबर और 5 नवंबर को बारिश या बर्फबारी की संभावना है। राज्य के ताबो और कुकुमसेरी में तापमान माइनस में चला गया है। शनिवार को कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री और ताबो का माइनस 0.8 डिग्री दर्ज हुई।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को दिल्ली में एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस साल देशभर में कड़ाके की सर्दी देर से आ सकती है।नवंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा या सामान्य बारिश हो सकती है। ला नीना प्रभाव में देरी इसकी मुख्य वजह है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिस्से में कमजोर ला नीना की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बनी रह सकती है। ला नीना प्रभाव में समुद्र का पानी सामान्य से ठंडा होता है।

IMD के अनुसार, नवंबर महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जबकि रातें सामान्य से गर्म महसूस होंगी। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।

रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि अक्टूबर में देशभर में औसतन 112.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49% ज्यादा है। यह 2001 के बाद अक्टूबर में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। ​​​​​​ मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा या सामान्य बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

Related Post

यूपी की सत्ता में खलबली! ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायक भी सक्रिय, क्या सरकार पर दबाव?

Posted by - December 25, 2025 0
कुशीनगर के BJP MLA पी.एन. पाठक के लखनऊ स्थित घर पर ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूर्वांचल…

CM मोहन यादव ने पूरा किया एक और संकल्प, नर्मदा में छोड़े कई मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़कर वन्यजीव संरक्षण का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *