CM मोहन यादव ने पूरा किया एक और संकल्प, नर्मदा में छोड़े कई मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा

95 0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़कर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प पूरा किया। सीएम ने कहा कि मगरमच्छ मां नर्मदा के वाहन हैं और उनकी मौजूदगी से नदी का पारिस्थितिक संतुलन मजबूत होगा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 अक्टूबर को खंडवा जिले में जलीय वन्यजीव संरक्षण का एक महत्वपूर्ण संकल्प पूरा किया। उन्होंने नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़ा। इस दौरान पूजन किया गया और विशेष ध्यान रखा गया कि मगरमच्छों से लोगों को कोई खतरा न हो। बता दें कि नर्मदा नदी का जल मगरमच्छों के रहने के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इससे उनकी संख्या बढ़ेगी और प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। प्रदेश में मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जलीय जीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

‘मगरमच्छ पुण्य सलिला मां नर्मदा का वाहन है’

राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बड़ा अभियान चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मगरमच्छ पुण्य सलिला मां नर्मदा का वाहन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके वाहन को मां नर्मदा में ही बसाने का संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि नर्मदा की धारा मगरमच्छों के आवास के लिए बेहद उपयुक्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रदेश में वन्यजीवों के साथ-साथ घड़ियाल और मगरमच्छ जैसे जलीय जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Related Post

शिवसेना के 60 साल: स्थापना दिवस पर सियासी शक्ति प्रदर्शन, मुंबई पुलिस अलर्ट पर

Posted by - June 19, 2026 0
महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों तक मराठी अस्मिता और हिंदुत्व की राजनीति का बड़ा चेहरा रही शिवसेना आज अपने 60वें…

अचानक क्यों दिया डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा? गुजरात विधानसभा से बड़ी खबर

Posted by - December 25, 2025 0
गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठा भरवाड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना से गुजरात की राजनीति…

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 22 जून को सचिवालय घेराव; 7 राज्यों का समर्थन

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तराखंड में टीईटी (TET) अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया…

दिल्ली धमाके के बाद हाईलेवल मीटिंग, IB और NIA समेत टॉप जांच एजेंसियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे

Posted by - November 11, 2025 0
Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों को खोजने…

यूपी, एमपी, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR पार्ट-2 शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन की हर बात जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है: बिहार के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *