Biryani Recipe For Bachelors: अब बैचलर्स भी घर पर 10 मिनट में बना सकेंगे बिरयानी, यहां से नोट कर लें सिंपल रेसिपी

88 0

Biryani Recipe For Bachelors: बिरयानी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। घर से दूर बैचलर्स इस लाजवाब डिश का स्वाद चखने के लिए तरसते हैं। लेकिन अब बैचलर्स की टेंशन खत्म। क्योंकि यहां हम कुकर में बिरयानी बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप झटपट बिरयानी बना सकते हैं।

Chicken Biryani Recipe For Bachelors: बिरयानी एक ऐसी डिश जिसके स्वाद के दीवाने हर नॉनवेज लवर्स हैं। लेकिन लोगों को इसे बनाना काफी मुश्किल काम लगता है। लेकिन अगर आपको बताया जाए कि आप ये शानदार चिकन बिरयानी बहुत ही कम समय और मेहनत में कुकर में ही झटपट बना सकते हैं, तो आप जरूर ट्राय करना चाहेंगे। बिरयानी की ये आसान सी रेसिपी बैचलर्स के काफी काम आ सकती है। कुकर में बिरयानी बनाने में कम बर्तन लगते हैं और गैस भी कम खर्च होता है। यहां हम कुकर में बिरयानी बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 500 ग्राम चिकन (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 1 प्याज (पतला कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1-2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी केसर (optional)
  • 2 कप पानी
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब कुकर में घी या तेल गर्म करें। उसमें जीरा और तेज पत्ते डालकर भूनें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।
  • अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
  • अब चिकन के टुकड़े डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब कटा हुआ टमाटर और दही डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें।
  • चावल, पानी, नमक और केसर डालें। (पानी की मात्रा 1:2 होनी चाहिए, यानी 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी)
  • अब कुकर का ढक्कन बंद करें और 1 सीटी आने तक पकने दें। फिर आंच धीमी कर दें और 5 मिनट और पकने दें।
  • आंच बंद कर दें और 5 मिनट के बाद कुकर खोलें। बिरयानी बनकर तैयार है।

    सर्व करने का तरीका

    गर्मागर्म बिरयानी को रायते या सलाद के साथ सर्व करें।

Related Post

दिन में सोना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए कितनी देर की झपकी शरीर और दिमाग के लिए है सबसे बेहतर

Posted by - July 24, 2026 0
रात की अच्छी नींद जितनी जरूरी होती है, उतना ही सवाल दिन में सोने को लेकर भी लोगों के मन…

Carrot Leaves Benefits: गाजर के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं? गाजर के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है, जानिए कैसे करें सेवन

Posted by - November 21, 2025 0
Carrot Leaves Benefits: गाजर की तरह ही इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं. गाजर के पत्ते हड्डियों को मजबूत…

बची हुई रोटी से बनाएं स्वादिष्ट रोटी नूडल्स, मिनटों में तैयार होगी झटपट और हेल्दी रेसिपी

Posted by - June 12, 2026 0
अगर आपके घर में रात की रोटियां बच जाती हैं, तो अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। बची हुई…

रात को सोते समय नाभि में तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में कौन सा तेल डालना सबसे अच्छा होता है, जानिए यहां

Posted by - November 20, 2025 0
Castor Oil Benefits: अरंडी का तेल नाभि में लगाने से कई फायदे मिलते हैं. यह पेट की गैस, कब्ज, आंतों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *