राजस्थान: 35 लाख रुपए है इस भैंसे की कीमत, 800 किलो वजन और पौष्टिक डाइट बनी आकर्षण का केंद्र

87 0

राजस्थान के अजमेर में लगे पशु मेले में एक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे की कीमत 35 लाख रुपए है और इसका नाम युवराज है। इसका वजन लगभग 800 किलो है।

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में लगा अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला अपने यहां आने वाले जानवरों की वजह से चर्चा में है। 
       यहां युवराज नाम का एक भैंसा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस भैंसे की कीमत 800 किलो है।

भैंसे के मालिक ने क्या बताया?

भैंसे के मालिक भरत कुमार कहते हैं, “यह मुर्रा नस्ल का भैंसा है। इसका वजन लगभग 800 किलो है। इस भैंसे के लिए मेले में लोग पहले ही 25 लाख रुपये की बोली लगा चुके हैं, लेकिन हमारी मांग 35 लाख रुपये की है।”

पुष्कर मेले से कई जानवर हुए फेमस

हालही में पुष्कर पशु मेले में ऊंची कीमतों के घोड़े चर्चा में आए थे। यहां चंडीगढ़ से शाहबाज नाम का एक घोड़ा आया था, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। इसकी उम्र तो 2.5 साल ही है लेकिन इसने अब तक तमाम शो जीते हैं।

घोड़े के मालिक गैरी गिल ने बताया था कि इस घोड़े की कीमत 9 करोड़ तक लगाई जा चुकी है लेकिन वह 15 करोड़ से कम में इस घोड़े को नहीं बेचेंगे। इस घोड़े की कवरिंग फीस ही 2 लाख रुपए है।

इससे पहले इसी मेले से नगीना नाम की घोड़ी भी फेमस हुई थी। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई थी। ये घोड़ी मेले में भटिंडा (पंजाब) से आई थी। नगीना नाम की ये घोड़ी पंजाब के अंतराष्ट्रीय अश्व शो में पांच बार विजेता रह चुकी है। इसकी ऊंचाई 63.5 इंच है।

नगीना के मालिक ने बताया कि वह 31 महीने की है और उसकी कीमत 55 लाख रुपए लग चुकी है लेकिन वह इसे एक करोड़ से कम में नहीं बेचेंगे। इस घोड़ी के मालिक का नाम गौरावाई है। नगीना के पिता का नाम दिलबाग और दादा का नाम काला कांटा है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला राजस्थान के अजमेर में लगा हुआ है।

Related Post

छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, पहला एग्जाम 20 फरवरी को

Posted by - November 24, 2025 0
दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम में RJD फिर मारेगी बाजी, या जनसुराज करेगी खेल, रोचक है मुकाबला

Posted by - October 31, 2025 0
सासाराम में आरजेडी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बदला है। वहीं, जनसुराज के…

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *