महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

84 0

महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुणे शहर के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक पुल पर बृहस्पतिवार को दो बड़े कंटेनर ट्रक के बीच एक कार फंस कर चकनाचूर हो गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम को नवले पुल पर हुए हादसे में आठ से दस लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुणे के नवले ब्रिज पर गुरुवार शाम एक भयावह हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों में आग लग गई और उनके बीच एक कार फंस गई। बताया जा रहा है कि कार में फंसे सात लोगो की आग में झुलस कर मौत हो गई। इस भयावह घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस बीच, इस घटना के कारण व्यस्ततम सड़क पर भीषण जाम लग गया।

हादसे के दौरान लगी आग

दुर्घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में कार दो भारी वाहनों के बीच फंसी हुई दिखाई दे रही है, जिनमें भीषण आग लगी हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई। फ़िलहाल, हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को अस्पताल में तुरंत इलाज मिले। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने पानी के टैंकर मौके पर भेजे और आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले वाली दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब कटराज चौक से नवले फ्लाईओवर की ओर टाइल्स ले जा रहा एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और तेज़ गति से एक रेडीमिक्स डम्पर और दो कारों से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार कुछ फीट आगे खिसक गईं और सड़क के बीचों-बीच फंस गईं।

Related Post

“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए…

बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर जीतीं 89 सीटें, जानें 2020 के मुकाबले कैसा रहा पार्टी का स्ट्राइक रेट

Posted by - November 15, 2025 0
पटना: बिहार के सियासी मैदान में अगर क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करें, तो NDA ने इस बार ‘सेंचुरी’ नहीं, बल्कि ‘डबल…

यूपी, एमपी, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR पार्ट-2 शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन की हर बात जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है: बिहार के…

यूपी में फर्जी IPS अधिकारी गिरफ्तार, धोखे से की लड़की से शादी, सच्चाई आई सामने तो लोग हुए हैरान

Posted by - November 8, 2025 0
बलिया में एक युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक लड़की से शादी कर ली। जब लड़की को युवक…

इतिहास हमेशा अभिमन्यु को याद रखता है…बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पार्टी का पोस्ट

Posted by - November 15, 2025 0
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 243 सदस्यीय विधानसभा में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *