“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

90 0

अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए ये बेहद शानदार जीत है. ये सिर्फ क्रिकेट में ही एक जीत नहीं है बल्कि ये जीत उन लड़कियों की है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं.”

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वनडे विश्व कप जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस जीत की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और कहा, “टीम इंडिया पर गर्व है – प्रखर, निडर और हमेशा भारत”

अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए ये बेहद शानदार जीत है. ये सिर्फ क्रिकेट में ही एक जीत नहीं है बल्कि ये जीत उन लड़कियों की है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं. ये उनके हौसले और शालीनता की जीत है. हर गेंद पे जोश, हर शॉट में शान, ये है हमारी टीम इंडिया – देश की पहचान! जय नारी शक्ति. 🏆 जय हिंद.

“बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी. इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है.

Related Post

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 22 जून को सचिवालय घेराव; 7 राज्यों का समर्थन

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तराखंड में टीईटी (TET) अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया…

‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

Posted by - November 1, 2025 0
JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए…

कर्नाटक : कांग्रेस विधायक दिल्ली से लौटे, कहा-आलाकमान करेगा सीएम पर फैसला

Posted by - November 26, 2025 0
राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है। 20 नवंबर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *