बीजापुर मुठभेड़ अपडेट: 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, CM की प्रतिक्रिया

77 0

विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। ऑपरेशन में डीआरजी के तीन जवान शहीद हुए हैं। सीएम ने उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर मुठभेड़ में शहीद होने वाले तीन जवानों को श्रद्धांजलि दी है। गुरुवार को राजधानी रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने नक्सल मुठभेड़ में मिली सफलता और जवानों की शहादत पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं। हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।

सीएम साय ने कहा, “कल ऑपरेशन में डीआरजी के तीन जवान शहीद हुए। हम उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनके साहस को नमन करते हैं। भगवान उनके परिवार को इस शोक को सहने की  शक्ति प्रदान करें। ऐसी प्रार्थना करते हैं और बड़ी सफलता मिली है।”

बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी कार्रवाई, 18 ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच तीन दिसंबर से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं, सुरक्षाबलों के तीन जवान भी शहीद हुए हैं। जो 18 नक्सली मारे गए हैं। उन सभी के शव के साथ एके 47 और एसएलआर जैसे आटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों के अनुसार मुठभेड़ जारी है।

मार्च 2026 तक नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह काबू

गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का वादा किया है। इसी वजह से सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकारों ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए कई योजनाएं भी बनाई हैं, जिसके कारण बड़े पैमाने पर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में साल 2025 में हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या करीब 275 पहुंच गई है। बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 246 नक्सली मारे गए हैं। 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के गरियाबंद में और दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली मारे गए हैं।

Related Post

मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिलूंगा जो पार्टी को 1,000 रुपये का चंदा नहीं देगा: प्रशांत किशोर

Posted by - November 21, 2025 0
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बेतिया में भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने जनता से 1000…

MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Posted by - November 17, 2025 0
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी देने का मामला…

बिहार की हॉट सीट कहलगांव… NDA और महागठबंधन दोनों बागियों से परेशान, क्या कहता है समीकरण

Posted by - November 10, 2025 0
कहलगांव बिहार में उन गिनी चुनी सीटों में से एक है, जहां चौतरफा लड़ाई है. यहां महागठबंधन से राजद और…

अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम, जागनाथ महोत्सव की धूम

Posted by - November 15, 2025 0
अल्मोड़ा: महादेव शंकर के धाम जागेश्वर में इन दिनों जागनाथ महोत्सव की धूम मची हुई है. अल्मोड़ा के जागेश्वर में…

बिहार के बाद अब मिशन बंगाल, पांच जोन, पांच महीना.. बीजेपी का ‘पांडव’ प्लान तैयार

Posted by - November 27, 2025 0
बीजेपी ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. पार्टी ने राज्य को पांच प्रमुख जोनों में बांटकर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *