Nagrota By Election Result: नगरोटा में बीजेपी की बंपर जीत, जानिए देवयानी राणा कितने वोटों से हुईं विजयी

94 0

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्ट ने फतह हासिल कर ली है। बीजेपी कैंडिडेट देवयानी राणा ने जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह से 24647 वोटों के अंतर से हराया है।

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम जारी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवयानी राणा ने नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में विजय पताका फहराई है। उन्होंने कुल 42,350 वोट हासिल कर जीत हासिल की। वहीं, दूसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह रहे।  देवयानी राणा ने जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह से 24647 वोटों के अंतर से हराया है।

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। दूसरे नंबर पर रहे जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह को कुल 17703 वोट मिल। हर्ष देव सिंह को बीजेपी की देवयानी राणा ने 24647 वोटों से हराया है। वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार शमीम बेगम रहीं। शमीम बेगम को कुल 10872 वोट मिले।

‘भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है’

नगरोटा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक देवयानी राणा ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि जिस तरह नगरोटा ने राणा साहब (उनके पिता, दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह राणा) को आशीर्वाद दिया, उसी तरह आज भी उन्होंने एक परिवार होने का फर्ज निभाया और मुझे आशीर्वाद दिया। मैं उनकी आभारी रहूंगी। भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है। आप यहां नगरोटा के साथ-साथ बिहार में भी नतीजे देख सकते हैं।”

8 विधानसभा सीटों पर हुआ था उपचुनाव

बता दें कि देश के 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का आयोजन किया गया था। इनमें राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटें शामिल हैं।

इसमें से जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट का परिणाम जारी हो चुका है। इसके अलावा मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट का परिणाम भी आ चुका है।  डम्पा विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ आर लालथांगलियाना ने जीत हासिल की है। उनको कुल 6981 वोट मिले। उन्होंने 562 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं, दूसरे नंबर पर जोराम जन आंदोलन के उम्मीदवार वानलालसैलोवा रहे।

Related Post

बिहार में छठ के सियासी रंग… चिराग के घर ‘दर्शन’ करने पहुंचे नीतीश तो बाकी नेताओं ने ऐसे की खरना पूजा

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार में इस वक्त आस्था और सियासत का अद्भुत नजारा है|सीएम नीतीश कुमार भी तमाम कड़वाहटों को किनारे रख चिराग…

महाराष्ट्र: 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले, दोबारा शेड्यूल की गई वोटिंग, CM फडणवीस भी नाराज़

Posted by - December 4, 2025 0
महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले हैं, जिसकी वजह से इन जगहों पर वोटिंग…

गंगोलीहाट में खेल मैदान बना डंपिंग जोन, देवदार के पेड़ों को भारी नुकसान; खिलाड़ी और अभिभावक नाराज़

Posted by - November 6, 2025 0
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सरकार एक ओर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कर रही है,…

‘मोहम्मद का बेटा उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता’, बिहार में गरजे असदुद्दीन ओवैसी

Posted by - October 30, 2025 0
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “बिहार सरकार की हालत यह है कि बेटियों व परिवार का पेट पालने के लिए लोगों…

दिल्ली धमाके के बाद हाईलेवल मीटिंग, IB और NIA समेत टॉप जांच एजेंसियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे

Posted by - November 11, 2025 0
Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों को खोजने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *