दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

100 0

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के मानदंडों के आधार पर किया जाए।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने ने इस महीने के अंत में होने वाले एमसीडी उपचुनावों के लिए रविवार को अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।बता दें कि सोमवार नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

30 नवंबर को होंगे उपचुनाव

तीस नवंबर को होने वाले एमसीडी उपचुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं क्योंकि 12 में से नौ वार्ड पर भाजपा का कब्जा है। शालीमार बाग बी सीट पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास थी, जबकि द्वारका बी सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा की पश्चिमी दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत करती थीं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के मानदंडों के आधार पर किया जाए। केंद्र, राज्य और एमसीडी में हमारे काम के आधार पर हम एकतरफा लहर के साथ जीतेंगे।

नामांकन की आखिरी तारीख कब है?

इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भी आज सुबह अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन पर आप का कब्जा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।

Related Post

बिहार की हॉट सीट कहलगांव… NDA और महागठबंधन दोनों बागियों से परेशान, क्या कहता है समीकरण

Posted by - November 10, 2025 0
कहलगांव बिहार में उन गिनी चुनी सीटों में से एक है, जहां चौतरफा लड़ाई है. यहां महागठबंधन से राजद और…

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु छोड़ गए 2300 टन कूड़ा, कपाट बंद होने के बाद चलाया गया अभियान

Posted by - November 18, 2025 0
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस बार 17.68 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए. वहीं यात्रियों के धाम पहुंचने…

आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने CEC को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

Posted by - November 24, 2025 0
आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को पत्र लिखा…

जम्मू-कश्मीर विस्फोट: फरीदाबाद में जब्त विस्फोटकों को संभालते समय हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 15, 2025 0
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ , जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *