पचमढ़ी: ट्रेनिंग कैंप में 2 मिनट लेट पहुंचे राहुल गांधी तो खुद को दी सजा, BJP बोली- ‘चुनाव छोड़ जंगल सफारी का मजा ले रहे’

94 0

ट्रेनिंग कैंप में दो मिनट लेट होने पर राहुल गांधी ने खुद को सजा दी। उन्होंने 10 पुशअप लगाए। वहीं, उनके मध्य प्रदेश में होने पर बीजेपी ने कहा कि चुनाव बिहार में हैं, लेकिन वह जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ट्रेनिंग कैंप में देरी से पहुंचे तो उन्होंने खुद को सजा दी। वह रविवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां दो मिनट की देरी से पहुंचने पर उन्होंने सजा के रूप में 10 पुशअप लगाए। हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राहुल के मध्य प्रदेश में होने पर बीजेपी ने कहा कि चुनाव बिहार में हो रहे हैं, लेकिन राहुल जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं।

राहुल के पुशअप लगाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने कहा, “हमारे नेता राहुल जी के लिए यह कोई नई या आश्चर्य की बात नहीं है। हमारे शिविर में, हम अनुशासन का सख्ती से पालन करते हैं। पार्टी में एक लोकतंत्र है जहां सभी समान हैं और उनके साथ समान व्यवहार किया जाता है। हमारी पार्टी में भाजपा जैसा कोई ‘बॉसिज्म’ (बॉसगीरी) नहीं है।’’

सचिन राव ने तय की थी सजा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने संगठन सृजन अभियान के तहत चल रहे शिविर में देरी से पहुंचने पर प्रतिभागियों के लिए 10 पुशअप की सजा तय की थी। संगठन सृजन अभियान (एसएसए) का उद्देश्य 2028 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। यह प्रशिक्षण शिविर 11 नवंबर को समाप्त होगा। राव से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बरोलिया ने बताया कि राहुल गांधी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार लौट आए। पांच महीने में विपक्ष के नेता का मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा था। राहुल गांधी ने जून में भोपाल से मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी।

बिहार में चुनाव हो रहे हैं और राहुल जंगल सफारी का मजा ले रहे- भाजपा

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राजनीति को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया और कहा कि जब बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य में चुनाव हो रहे हैं तब वरिष्ठ कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश में जंगल सफारी का आनंद उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने आए राहुल गांधी ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं राहुल- सारंग

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सारंग ने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, लेकिन असल में वे खुद राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते।” उन्होंने कहा, “देश में जब राजनीतिक माहौल गर्म होता है तो राहुल गांधी कभी विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं तो कभी जंगल सफारी पर। वे राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अपनी नाकामी छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं।” सारंग ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि वह लिखा हुआ (स्क्रिप्ट) भाषण पढ़ा करते हैं और उनका राजनीतिक व्यवहार भी दिखावटी होता है।

Related Post

पहले अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है… बिहार की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर बोले सम्राट चौधरी

Posted by - November 3, 2025 0
बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को लेकर कहा कि आज फैक्‍ट्री लगना शुरू हुआ है, क्‍योंकि इसे…

सीपीआई-एमएल उम्मीदवार को दूध से नहलाने पर भड़के दीपांकर भट्टाचार्य, नेताओं को दी यह नसीहत

Posted by - October 29, 2025 0
सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव ने कहा है कि गरीब और मेहनतकश लोगों के लिए सामाजिक बदलाव व प्रगतिशील मूल्यों…

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में एमएनएस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद, एक नेता राजी तो दूसरा खिलाफ में उठा रहा आवाज

Posted by - November 24, 2025 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को जहां एकजुट होकर चुनाव लड़ने का समर्थन किया, वहीं सांसद वर्षा…

पुणे में 20 दिनों से आतंक फैलाने वाल नरभक्षी तेंदुआ ढेर, जानें वन विभाग का ऑपरेशन कैसे हुआ सफल

Posted by - November 6, 2025 0
महाराष्ट्र के पुणे में करीब 20 दिनों से आतंक मचाने वाले और कई लोगों की जान लेने वाले नरभक्षी तेंदुए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *