अहमदाबाद : बड़ी आतंकी साजिश का हुआ भंडाफोड़

84 0

अहमदाबाद : बड़ी आतंकी साजिश का हुआ भंडाफोड़

सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और सूझ-बूझ से देश में बड़ी आतंकी वारदात टल गईं हैं। एक तरफ जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यूपी के सहारनपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया , तो वहीं गुजरात एटीएस ने देश में रसायनिक हमले की खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ किया। काबिले गौर है कि दोनों ही मामलों में गिरफ्तार लोगों में मेडिसिन की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर शामिल हैं।

गुजरात एटीएस ने देश में एक खतरनाक रसायनिक हमले की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी देश में रसायनिक हमले की साजिश रच रहे थे और इसके लिए खतरनाक जहर राइसिन को बनाने की कोशिश कर रहे थे। राइसिन का नाम, अंतरराष्ट्रीय रसायन और रसायनिक हथियारों की सूची में शामिल है। गुजरात एटीएस ने रविवार को कहा कि गिरफ्तार तीनों संदिग्धों का आतंकी कनेक्शन है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से एक डॉक्टर है, जिसने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की है।

आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद निवासी हैदराबाद , 20 वर्षीय आजाद सुलेमान शेख निवासी शामली , उत्तर प्रदेश और 23 वर्षीय सुहैल मोहम्मद सलीम खान निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एटीएस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विभाग को खुफिया सूचना मिली थी कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद नाम का व्यक्ति जो भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है, वह अहमदाबाद पहुंचा है। सूचना के आधार पर एटीएस एसपी के नेतृत्व में अहमदाबाद-मेहसाणा रोड़ से एक कार से अहमद मोहियुद्दीन सैयद को हिरासत में लिया। आरोपी के पास से दो ग्लोक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल बरामद हुई । पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह देश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था।

Related Post

जम्मू-कश्मीर विस्फोट: फरीदाबाद में जब्त विस्फोटकों को संभालते समय हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 15, 2025 0
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ , जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल…

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद को दिया धक्का, घरवालों का चढ़ा पारा

Posted by - October 31, 2025 0
बिग बॉस 19′ के कंटेस्टेंट्स आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ गए। जोड़ियों को सामान…

Bihar Election LIVE: बिहार में आज जारी होगा NDA का साझा मेनिफेस्टो, नेताओं की रैलियों में बारिश डाल सकती है खलल

Posted by - October 31, 2025 0
बिहार में आज भी विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां होगी। बारिश नेताओं की रैलियों में खलल डाल सकती है।…

आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Posted by - November 6, 2025 0
मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और…

देशभर में 10,389 KM हाई-स्पीड कॉरिडोर मंजूर, राजस्थान सबसे आगे; यूपी-हरियाणा में भी तेज़ी से बन रहे एक्सप्रेसवे

Posted by - July 23, 2026 0
देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। संसद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *