कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जो बनेंगे देश के अगले CJI? पढ़ें इनके वो 4 केस, जिसने देश में मचाया था बवाल

85 0

जस्टिस सूर्यकांत ऐसे परिवार से नहीं थे जहां कानून का बोलबाला हो। उन्होंने अपना बचपन सुविधाओं से दूर, एक साधारण ग्रामीण जीवन जीते हुए बिताया। जस्टिस सूर्यकांत बेंच में दो दशक के अनुभव के साथ अब देश के शीर्ष न्यायिक पद को ग्रहण करेंगे।

नई दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश (CJI) नियुक्त करने की सिफारिश की है। वर्तमान सीजेई गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। प्रधान न्यायाधीश गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे।
कितने महीने का होगा कार्यकाल?

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में 24 मई, 2019 को पदोन्नत हुए जस्टिस सूर्यकांत का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल करीब 15 महीने होगा। वह 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति, स्थानांतरण और पदोन्नति के दिशानिर्देश संबंधी प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को चुना जाना चाहिए, जिन्हें पद धारण करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।

इसके अनुसार केंद्रीय कानून मंत्री, ‘उचित समय पर’, निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश से उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए अनुशंसा प्राप्त करेंगे। परंपरागत रूप से, यह पत्र वर्तमान प्रधान न्यायाधीश के 65 वर्ष की आयु होने पर रिटायर होने से एक महीने पहले भेजा जाता है।

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वे ऐसे परिवार से नहीं थे जहां कानून का बोलबाला हो। उन्होंने अपना बचपन सुविधाओं से दूर, एक साधारण ग्रामीण जीवन जीते हुए बिताया। उन्होंने अपने गांव पेटवार से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और 1984 में MDU से एलएलबी की। उन्होंने हिसार जिला अदालत में वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया, फिर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। 38 साल की उम्र में, जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता बने। वह 24 मई, 2019 को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बने।

Related Post

NEET Reform Panel: नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनेगी नई परीक्षा व्यवस्था, राजस्थान के अमृत लाल मीणा भी टास्क फोर्स में शामिल

Posted by - July 27, 2026 0
नीट परीक्षा में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने देश की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा…

गडकरी का बड़ा फैसला: बस से करेंगे महाराष्ट्र दौरा, पीएम मोदी की अपील का असर दिखा

Posted by - May 14, 2026 0
देश में ईंधन की बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की मुहिम अब सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचती…

‘परिवार के मुद्दों का समाधान परिवार के भीतर ही होना चाहिए’, इम्फाल में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Posted by - November 22, 2025 0
अपने मणिपुर दौरे के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सामाजिक एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिवार…

दुश्मन के टैंकों का काल बनेगी ये मिसाइल, अमेरिका से भारत को मिलेगा बड़ा जखीरा- कितनी बढ़ेगी आर्मी की ताकत?

Posted by - November 20, 2025 0
अमेरिका ने भारत को जैवलिन मिसाइल सिस्टम, एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल और उनसे जुड़े उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *