क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

91 0

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म टाइटल रिवील किया गया और इसके साछ ही शाहरुख खान का पहला लुक भी लोगों के सामने आ गया। इसे देखने के बाद लोगों कंफ्यूज हो गए हैं और अलग-अलग रिएक्शन साझा कर रहे हैं।

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का टाइटल जारी कर दिया गया है। एक्टर के 60वें जन्मदिन को इसके आधिकारिक ऐलान के लिए चुना गया। जैसे ही इसका पहला लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ग्रे बालों और हाथ में बंदूक लिए शाहरुख के नए अवतार ने फैंस को रोमांचित कर दिया, लेकिन साथ ही कई लोगों ने उनके एक आउटफिट की तुलना हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ के लुक से कर डाली। कई लोगों को लगा कि शाहरुख खान ने उनके लुक को कॉपी किया है और ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

कहां से आया शाहरुख खान का ये लुक?

फिल्म में शाहरुख का नीले शर्ट और टैन जैकेट वाला लुक, ब्रैड पिट के ‘F1’ के एक प्रसिद्ध सीन से काफी मिलता-जुलता बताया गया। सोशल मीडिया पर दोनों दृश्यों को साथ दिखाते हुए कई वीडियो वायरल हुए और लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग राय दी। कोई इसे प्रेरणा बता रहा था तो कोई कॉपी कह रहा था, लेकिन असल में सच्चाई कुछ और ही थी, जहां लोगों को लग रहा था कि पहले इस लुक को ब्रेड पिट ने अपनाया, वहीं एक शख्स ने खुलासा किया कि इस लुक को ब्रेड पिट से कई साल पहले ही शाहरुख खान ने कैरी किया था।

लोगों को हुई गलतफहमी

एक फैन ने X पर लिखा, ‘मैंने शाहरुख को F1 वाले ब्रैड पिट जैसा तैयार होते देखा और ब्रह्मांड ने यह सच कर दिखाया।’ वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘शायद यह जानबूझकर किया गया है, ब्रैड पिट के F1 लुक को ट्रिब्यूट देने के लिए।’ एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘अब समझ आया कि F1 में ब्रैड पिट के पास कौन सा ‘लकी कार्ड’ था।’ हालांकि कुछ ट्रोल्स ने इसे मजाक का विषय बना लिया। किसी ने लिखा, ‘King के कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने शूट से पहले F1 देखी थी,’ तो किसी ने कहा, ‘छिपाने की कोशिश भी नहीं की गई।’

फैंस ने बताई सच्चाई

फैंस ने तुरंत शाहरुख का बचाव किया और 2017 की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह स्टाइल तो पहले से ही शाहरुख का सिग्नेचर लुक रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘लोग ब्रेड पिट की नकल के लिए शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं, सच में?’ ऐसे में ये साफ है कि शाहरुख खान ही असली ट्रेंड सेटर हैं और उनकी कॉपी सारा जमाना करता है।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

‘किंग’ का निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ (2023) बना चुके हैं। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में रानी मुखर्जी और राघव जुयाल के होने की भी बात सामने आई है। फिल्म के पहले लुक के सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म की रिलीज डेट अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज की जाएगी।

Related Post

Bihar Election 2025: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

Posted by - November 6, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने वोट…

25 की उम्र में डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद बॉलीवुड से दूर हुईं सलमान की ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला, 22 साल बाद लुक देखकर फैंस हैरान

Posted by - May 16, 2026 0
साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह…

अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के अस्पताल में भर्ती, टीम ने कहा — “यह सिर्फ़ एक नियमित जांच है

Posted by - November 1, 2025 0
88 वर्षीय अभिनेता की तबीयत को लेकर फैली अफवाहों के बीच टीम ने दिया अपडेट, कहा — “धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक…

धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ इसलिए पहुंचे अस्पताल, ICU में भर्ती एक्टर की सनी-बॉबी कर रहे देखभाल

Posted by - November 1, 2025 0
एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी के आईसीयू में वह एडमिट हैं। उनकी तबीयत कैसी है, इसके…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *