महिला टीम को ममता बनर्जी ने दी बधाई, तो बीजेपी ने कसा तंज,’आपने तो कहा था रात 8 बजे तक घर आ जाना…’

80 0

विश्व कप जीतने पर जब ममता बनर्जी ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी तो बीजेपी ने उनके एक पुराने बयान को लेकर उन पर तंज कसा है.

विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को देश-विदेश से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. बधाई देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं. लेकिन उनकी बधाई पर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल बीजेपी ममता के एक पुराने बयान को लेकर तंश कस रही है.ममता ने बलात्कार की एक घटना के बाद लड़कियों को रात आठ बजे तक घर लौटने की सलाह दी थी. बीजेपी इस बयान को लेकर उन पर निशाना साध रही है.

ममता बनर्जी ने क्या संदेश दिया है

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,”विश्व कप फाइनल में हमारे महिला टीम की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है. उन्होंने टूर्नामेंट में जो संघर्ष दिखाया और नियंत्रण दिखाया वह युवा लड़कियों के प्रेरणा बनेगा. आपने साबित कर दिया है कि आप शीर्ष स्तर पर विश्वस्तरीय टीम हैं. आपने हमें कई बेहतरीन पल दिए. आप हमारे हीरो हैं. भविष्य में और भी बड़ी जीत आपका इंतजार कर रही हैं. हम आपके साथ हैं.”

ममता पर हमलावर क्यों हैं बीजेपी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की इस बधाई पर बीजेपी ने कहा,”हे भगवान, वह तो 12 बजे तक खेल रहीं थीं, लेकिन आपने तो उन्हें आठ बजे तक घर आने के लिए कहा था.”

Related Post

Amrit Udyan Opening 2026: 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, बारिश में फूलों के बीच घूमने का मिलेगा शानदार मौका

Posted by - August 7, 2026 0
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मानसून के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह पर…

छोटा इस्लामिक राष्ट्र, बड़ी दोस्ती: PM मोदी करेंगे यात्रा, 1971 की जंग में भारत का समर्थक

Posted by - December 12, 2025 0
यह कहानी अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र देश की है. 17वीं शताब्दी में यह देश फारस की खाड़ी और…

Delhi Blast News : शुरुआती जांच में खुलासा — पुलिस की छापेमारी के कारण संदिग्धों में ‘समय से पहले’ हुआ बम विस्फोट, अब तक 13 की मौत

Posted by - November 12, 2025 0
नई दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर, 2025) को लाल किले के पास हुए भयंकर कार विस्फोट में मरने वालों की…

समंदर की गहराई में अब दुश्मन की खैर नहीं, भारतीय नौसेना का ‘रोमियो’ बना काल, PAK-चीन को मिर्ची लगना तय

Posted by - December 18, 2025 0
चीन खुद को हिंद महासागर का ‘गार्डियन’ बताता है और भारत पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम करता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *