देश में पहली बार AI के जरिए घर-घर पहुंचेगा जस्टिस, ‘न्याय मार्ग’ चैट बॉट की हुई शुरुआत

95 0

नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि देश के आखिरी कोने में बैठे नागरिक तक न्याय पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है और अब  AI के इस्तेमाल से ये योजना और तेजी से लोगों  तक न्याय पहुंचाने का काम करेगी.

भारत भर में गरीब- वंचितों तक न्याय की पहुंच को लेकर रविवार को लखनऊ में सुप्रीम कोर्ट से लेकर जिला अदालतों के करीब 300 जजों और सैंकडों पुलिस अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य हितधारकों ने एक बड़ी मुहिम शुरू की है.
इस दौरान  ‘न्याय मार्ग’ AI  चैट बॉट की शुरुआत भी की गई, जो देश में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है. खास बात ये है कि अब यूपी में एंड्रायड फोन पर ही कानूनी सहायता के लिए मदद हो सकती है. इसका शुभारंभ देश के भावी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत और सुप्रीम कोर्ट के ही वरिष्ठ जज जस्टिस विक्रम नाथ ने किया.

इस दौरान नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि देश के आखिरी कोने में बैठे नागरिक तक न्याय पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है और अब  AI के इस्तेमाल से ये योजना और तेजी से लोगों  तक न्याय पहुंचाने का काम करेगी.

वहीं जस्टिस विक्रम नाथ ने भी कहा कि वो यूपी की कानूनी और न्यायिक व्यवस्था देश में सबसे बेहतर मानते हैं. उन्होंने कहा कि वंचितों तक न्याय पहुंचाने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी.

‘न्याय मार्ग’ एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर पर उपलब्ध

वहीं  यूपी स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की अध्यक्ष डॉ. मनु कालिया ने बताया कि ‘न्याय मार्ग’ एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. यह हिंदी में उपलब्ध एक इंटरैक्टिव चैट बॉट है, जहां आप सवाल पूछ सकते हैं और इसके जवाब  NALSA और उत्तर प्रदेश SALSA के मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) से प्राप्त किए जाएंगे.

उन्‍होंने कहा कि हमने लगभग 1500 प्रश्न संकलित किए हैं. आवेदन पर दिए गए उत्तर संग्रहीत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) से प्राप्त किए जाते हैं. हम इस ऐप को उत्तर प्रदेश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रशिक्षित करने की योजना बना रहे हैं. इसका उद्देश्य राज्य के कोने-कोने तक पहुंच को व्यापक बनाना है.

Related Post

निर्मला सीतारमण के प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, घटना के वक्त भूटान जा रही थीं वित्त मंत्री

Posted by - October 31, 2025 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भूटान जाते समय खराब मौसम के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

भारत की अंतरिक्ष ताकत का नया अध्याय: ISRO का बाहुबली करेगा विदेशी सैटेलाइट लॉन्च

Posted by - December 24, 2025 0
क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले भारत और अमेरिका की एक ऐतिहासिक जुगलबंदी होने वाली है. भारत का बाहुबली रॉकेट…

Supreme Court का बड़ा फैसला: खूंखार और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को दी जा सकेगी दयामृत्यु

Posted by - May 19, 2026 0
नई दिल्ली:Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पागल, लाइलाज बीमारी…

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | अमित शाह ने किया सम्मानित

Posted by - August 1, 2026 0
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय…

किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

Posted by - December 23, 2025 0
भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *