नवंबर और दिसंबर में रद्द होने वाली भारतीय रेलवे की ट्रेनें

किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

90 0

भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है

रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों के झटका दिया है. अब 26 दिसंबर से लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. इससे रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी जो वो अपने नेटवर्क को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी. आइए जानते हैं कि रेलवे की कमाई का हिस्सा कहां-कहां खर्च होता है.

बताया जा रहा है कि किराया बढ़ने से रेलवे को इस साल करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी. गौरतलब है कि बीते 10 साल में रेलवे का नेटवर्क और कामकाज काफी बढ़ा है. भारतीय रेलवे ने किराया बढ़ाने के पीछे तर्क भी दिया है. रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है. इसलिए किराए से होने वाली आय नेटवर्क और कर्मचारियों पर खर्च होगा.

अब जानिए कहां-कहां खर्च होता है रेलवे का पैसा 

मैनपावर खर्च: 1 लाख 15 हजार करोड़

पेंशन खर्च: 60 हजार करोड़

कुल ऑपरेशन खर्च: 2 लाख 63 हजार करोड़ (2024-25)

रेलवे के क्या-क्या बताया 

रेलवे ने किराए बढ़ाने के पीछे कई तर्क दिए हैं. रेलवे का कहना है कि बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए रेलवे माल ढुलाई बढ़ा रहा है और सीमित किराया बढ़ोतरी कर रहा है. रेलवे ने बताया कि सुरक्षा उपायों से रेलवे की सेफ्टी में बड़ा सुधार किया गया है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बना है. रेलवे ने बताया कि त्योहारों में 12,000 से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन, बेहतर कार्यक्षमता का उदाहरण है. भारतीय रेलवे ने कहा कि आगे भी कुशलता बढ़ाने पर काम करता रहेगा.

गौरतलब है कि इस साल जुलाई 1 को भी रेलवे ने किराये में मामूली बढ़ोतरी की थी. उस समय AC क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किमी और नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस के लिए 1 पैसे प्रति किमी की वृद्धि शामिल थी. ये बढ़ोतरी 500 किमी से अधिक की यात्रा पर था जबकि 500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं थी.

Related Post

मुंबई में बम धमकी के बाद BMC कार्यालय और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! मेयर और BMC कमिश्नर को मिला ईमेल, अमिताभ बच्चन का बंगला भी निशाने पर

Posted by - November 26, 2026 0
मुंबई में बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 26 नवंबर को शहर की मेयर रितु…
अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद की Total Chess World Championship में शानदार जीत

शतरंज में भारत का जलवा! अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानंद ने दर्ज की शानदार जीत, वैशाली को मिली हार

Posted by - November 19, 2026 0
Indian Chess Players: हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे Total Chess World Championship Tour में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन…
Narmada Valley Fossil: मध्य प्रदेश के रायसेन में मिला प्रागैतिहासिक विशालकाय हाथी का जीवाश्म जबड़ा

Narmada Valley Fossil: नर्मदा घाटी में मिला 5 लाख साल पुराना विशालकाय हाथी का जबड़ा, वैज्ञानिक हैरान

Posted by - November 21, 2026 0
Narmada Valley Fossil News: मध्य प्रदेश की नर्मदा घाटी से एक बेहद अनोखी खबर सामने आई है। यहां वैज्ञानिकों को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *