राहुल गांधी का अंतरराष्ट्रीय मंच से बयान, हरियाणा चुनाव और लोकतंत्र का जिक्र

95 0
राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा कि भारत में ऐसा माहौल है कि संस्थाएं अपना काम नहीं कर रही हैं. कांग्रेस ने इनका दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन बीजेपी इनका इस्तेमाल राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए करती है

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान बर्लिन के एक कॉलेज से बीजेपी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि संस्थानिक ढांचे, खुफिया और जांच एजेंसियों पर बीजेपी का कब्जा है. भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हरियाणा में हम जीते थे लेकिन चुनावी व्यवस्था में समस्या की वजह से हमें हरा दिया गया. राहुल गांधी के संबोधन का ये वीडियो कांग्रेस ने ही जारी किया है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, “हम तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जीते. हम भारत में चुनावों की निष्पक्षता का मुद्दा उठाते रहे हैं. मैंने प्रेस कॉन्फ़्रेंसों के जरिए साबित भी किया कि हम हरियाणा में जीते थे और महाराष्ट्र में चुनाव निष्पक्ष नहीं थे. हमारे देश की संस्थाओं पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है.”

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपने मेरा प्रेस कांफ्रेंस देखा होगा. ब्राजील की महिला हरियाणा में वोट डाल रही है. हरियाणा की वोटर लिस्ट में उसका नाम 22 बार है. एक महिला एक बूथ पर 200 बार वोट डालती है. इन सवालों का चुनाव आयोग जवाब नहीं देता. हमें बुनियादी तौर पर लगता है कि भारत की चुनावी व्यवस्था में समस्या है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारत में ऐसा माहौल है कि संस्थाएं अपना काम नहीं कर रही हैं. कांग्रेस ने इनका दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन बीजेपी इनका इस्तेमाल राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए करती है. पैसे को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच का अंतर तीस गुना है. लोकतांत्रिक ढांचे पर हमले हो रहे हैं.

Related Post

भारत को जवाब देने का हक…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर SCO से एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी

Posted by - November 18, 2025 0
SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए…

हर्ष गोयनका ने की चीन की तारीफ, बोले- भारत में भी वैज्ञानिकों के पोस्टर लगने चाहिए; यूजर्स ने पूछा- असली हीरो कौन?

Posted by - September 1, 2026 0
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने चीन का उदाहरण देते हुए भारत में सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले होर्डिंग्स और पोस्टर्स…

पार्लियामेंट में कुत्ता लाने पर खड़े हुवे सवाल तो भड़कीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, जानें क्या कहा

Posted by - December 1, 2025 0
संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की गाड़ी में एक कुत्ता दिखाई दिया. इस पर हुए सवालों से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *