भारत को जवाब देने का हक…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर SCO से एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी

90 0

SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि SCO की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद, अतिवाद की समाप्ति के लिए हुआ था. आतंकवाद की कोई अनदेखी नहीं हो सकती.

दिल्ली में लालकिले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद भारत में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है. जम्मू-कश्मीर के कई डॉक्टर भारत में आतंकी गतिविधियों की बढ़ाने की साजिश में पकड़े भी जा चुके हैं. NIA सहित अन्य जांच एजेंसियों की आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंटरनेशनल मंच से आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई है. रूस की राजधानी मॉस्को में SCO काउंसिल ऑफ हेड ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में एस जयशंकर ने दो-टूक कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत को जवाब देने का हक है.

एस जयशंकर बोले- भारत को आतंकवाद के खिलाफ रक्षा का अधिकार

रूस में SCO समिट में भाग लेते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,”यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए. इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, कोई अनदेखी नहीं हो सकती और कोई लीपापोती नहीं हो सकती. जैसा कि भारत ने प्रदर्शित किया है, हमें आतंकवाद के विरुद्ध अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और हम इसका प्रयोग करेंगे.”

SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि SCO की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद, अतिवाद की समाप्ति के लिए हुआ था. आतंकवाद की कोई अनदेखी नहीं हो सकती.

अमित शाह ने कहा- हम दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे

दिल्ली बलास्ट के बाद एस जयशंकर का इंटरनेशनल मंच पर दिया गया यह बयान भारत की आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दिखाता है. मालूम हो कि एक दिन पहले भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली ब्लास्ट पर कहा था कि हम दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे और सजा दिलाएंगे. उल्लेखनीय हो कि दिल्ली ब्लास्ट के मामले में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है.

Related Post

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

भयंकर सर्दी की कर लो तैयारी! ठंड के साथ कोहरा भी सताएगा, दिल्ली में 3 साल के बाद सबसे ज्यादा ठंड

Posted by - November 27, 2025 0
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है. गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,…

SIR-2: गोवा, लक्षद्वीप में 100 फीसदी फॉर्म बंटे, डिजिटलीकरण का काम अब भी काफी पीछे

Posted by - November 25, 2025 0
गोवा और लक्षद्वीप में ईएफ का पूर्णतः 100 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया है, जिसके बाद अंडमान और निकोबार में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *