खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

85 0

बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को न केवल बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से चुनौती मिल रही है, बल्कि पूर्व मेयर राखी गुप्ता के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला कांटे का हो गया है.

बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को न केवल बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से चुनौती मिल रही है, बल्कि पूर्व मेयर राखी गुप्ता के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला कांटे का हो गया है. विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट पर हार-जीत का सारा गुणा-गणित निर्दलीय प्रत्याशी राखी गुप्ता को मिलने वाले वोटों पर टिका है.

बगावत ने बनाया मुकाबला त्रिकोणीय

बीजेपी से टिकट कटने के बाद पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. बीजेपी ने उनकी जगह छोटी कुमारी को टिकट दिया है. यह बगावत बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गई है, क्योंकि राखी गुप्ता और छोटी कुमारी, दोनों ही बनिया समुदाय से आती हैं. ऐसे में इस सबसे बड़े और निर्णायक वोट बैंक (वैश्य मतदाता) के बंटने का सीधा अंदेशा है, जिसका लाभ खेसारी लाल यादव (यादव उम्मीदवार) को मिल सकता है.

छपरा का बदलता चुनावी समीकरण

एक समय था जब छपरा विधानसभा क्षेत्र में यादव और मुस्लिम वोट बैंक (लगभग 35%) निर्णायक भूमिका निभाते थे. लेकिन पिछले दो दशकों में यह समीकरण पूरी तरह बदल गया है. वैश्य मतदाता अब यहां चुनावी हवा तय करते हैं.

वैश्य मतदाता (लगभग 30%): शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या सबसे अधिक है. पिछले तीन चुनावों में बीजेपी को इन्हीं मतदाताओं का एकतरफा और सीधा लाभ मिला है. इसमें अगर राजपूत वोट भी जोड़ लें तो ये मुस्लिम-यादव से आगे निकल जाएगा.

Related Post

मल्लिकार्जुन खड़गे से गणेश गोदियाल ने की मुलाकात, कल संभालेंगे पदभार, देहरादून में तैयारियां तेज

Posted by - November 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली दौरे पर हैं. आज गणेश गोदियाल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय…

नेशनल हाइवे पर एयरफोर्स के विमानों की गर्जना, ट्रैफिक को रोक कर फाइटर प्लेन जगुआर और सुखोई-30 ने भरी उड़ान

Posted by - November 13, 2025 0
ये तीसरी बार है, जब इस हाईवे पर एयरफोर्स के फाइटर प्लेन को सफलतापूर्वक उतारा गया है। अभ्यास शुरू होने…

17 हजार फुट की ऊंचाई, 120 जवान, 3000 शत्रु- 120 बहादुर के ट्रेलर में देखें की देश के जांबाजों की गजब दास्तान

Posted by - November 6, 2025 0
120 Bahadur Trailer: फिल्म 120 बहादुर का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है और…

बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Posted by - July 24, 2026 0
बिहार में बढ़ते राजनीतिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य…

दुबई में शाहरुख खान ने नाम पर बना रहा हाउसिंग प्रोजेक्ट, किंग खान बोले- बच्चों से कहूंगा, देखो पापा की बिल्डिंग…

Posted by - November 15, 2025 0
दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे एक टावर बनाने की योजना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *