बिहार चुनाव में पहले चरण की 10 VIP सीटें, जानें कौन कितने पानी में, किसमें कितना दम

81 0

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इनमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर के अलावा नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम थम गया. 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी. पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में वोटिंग होगी. इस फेज में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं. आइए जानते हैं पहले चरण की 10 वीआईपी सीटों का हाल.

नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट के 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर है. इनमें बीजेपी कोटे से 11 और जेडीयू कोटे से 5 मंत्री शामिल हैं. भाजपा के मंत्रियों में मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) शामिल हैं. वहीं जेडीयू के प्रमुख मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) हैं.

10 वीआईपी सीटों का हाल

तारापुर: इस सीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं. उनकी आरजेडी के अरुण कुमार साह से सीधी टक्कर मानी जा रही है. जन सुराज के संतोष कुमार सिंह और तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव भी चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं.

राघोपुर: यह आरजेडी की पारिवारिक सीट मानी जाती है. इस बार यहां से राजद नेता तेजस्वी यादव तीसरी बार मैदान में हैं. तेजस्वी ने यहां 2015 और 2020 में भाजपा के सतीश कुमार को हराया था. एनडीए की तरफ से सतीश यादव उन्हें चुनौती दे रहे हैं तो जनसुराज के चंचल कुमार भी सामने हैं.

मोकामा: यह सीट इस वक्त जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर काफी चर्चा में है. यहां दो बाहुबलियों की टक्कर है. एक तरफ अनंत सिंह तो दूसरी तरफ  आरजेडी के टिकट पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं.

अलीनगर: इस सीट पर बीजेपी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है. ठाकुर का यह पहला चुनाव है. उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से माना जा रहा है. बीजेपी उनकी लोकप्रियता को वोट में बदलने की कोशिश में है.

Related Post

एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा — चुनावी लाभ के लिए ‘सस्ती राजनीति’ छोड़ें

Posted by - October 31, 2025 0
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *