महाराष्ट्र: भिवंडी में लगी भयानक आग, धू-धूकर जला सिलाई कंपनियों में रखा तैयार सामान

94 0

Bhiwandi Fire News: भिवंडी में 3 सिलाई कंपनियों में आग लगने से हड़कंप मय गया। इस दौरान, उनमें रखा तैयार माल जलकर खाक हो गया। वीडियो में कंपनियां धू-धूकर जलती दिखाई दी।

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी से बड़ी खबर है, यहां 3 फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। ये तीनों सिलाई कंपनियां हैं। यहां आग मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे के बाद लगी, तब तक ज्यादातर लोग काम खत्म करके जा चुके थे। गनीमत रही कि इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से कंपनी में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए।

किन कंपनियों में लगी आग?

बता दें कि भिवंडी तालुका के काल्हेर इलाके के राज लक्ष्मी गेट नंबर 1, बंगार नगर स्थित बीड़ी बिल्डिंग में 3 सिलाई कंपनियों में भयानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यहां संचालित तीन कंपनियां- Bang Overseas Limited, Thomas Scott India Limited और Vedanta Creations Limited इस हादसे से प्रभावित हुई हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, मंगलवार शाम को साढ़े 6 बजे के बाद कंपनी बंद होने के चलते अधिकतर लोग चले गए थे, जिसके बाद आग लगाने की घटना घटी है। अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल आग की लपटों में घिर गई। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

कंपनियों में रखा तैयार माल हुआ खाक

शुरुआती जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंपनियों में रखे कपड़े, तैयार माल और मशीनरी के जलकर खाक होने की संभावना है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए स्थिति बेहद चिंताजनक थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए अतिरिक्त मदद भेजने और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने की मांग की थी।

Related Post

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

23 सालों में बंगाल के 10 जिलों में दोगुनी हुई आबादी… बीजेपी ने टीएमसी को SIR पर EC के आंकड़ों से घेरा

Posted by - November 24, 2025 0
SIR पर टीएमसी के विरोध और बीजेपी के लगातार पलटवार से साफ है कि बंगाल चुनाव में मुख्य मुद्दा घुसपैठियों…

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट: 75 कारोबारी पहुंचे जेवर, 170 किसान जाएंगे लखनऊ

Posted by - June 15, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून को यात्री उड़ानों का औपचारिक संचालन शुरू हो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *