उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप

75 0

उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप

उत्तराखंड के रजत जयंती कार्यक्रम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा अदभुत है। जब यह राज्य बना था तो इसका बजट छोटा था और आय के स्रोत बेहद सीमित थे। पहले इसकी जरूरतें केंद्र सरकार की सहायता से पूरी होती थी लेकिन अब कहानी बदल चुकी है।

प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों में राज्य की प्रगति यात्रा का उल्लेख करते हुए आने वाले वर्षों में भी सफलताओं के नए कीर्तिमान गढ़ने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने छिपी हुई संभावनाओं वाले क्षेत्रों को विस्तार देने की बात कह कर नए विकल्पों की तरफ बढ़ने का भी संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में खेती को लेकर भी नई रौशनी दिखाई। उन्होंने कहा कि कीवी, ब्ल्यू बेरी, हर्बल और मेडिसनल प्लांट जैसी चीजें भविष्य की खेती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों ने फलों के उत्पादन में काफी प्रगति की है। राज्य को पर्वतीय जिलों में हार्टीकल्चर सेक्टर बनाने पर फोकस करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत पिथौरागढ़ जिले की आदि कैलाश यात्रा का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि पहले जहां एक साल में दो हजार से कम लोग पहुंचे थे, अब यह संख्या तीस हजार के पार हो गई है। 14 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन हुआ है। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में ही वाइब्रेंट विलेज को एक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने राज्य के ध्यान, आश्रम और योग केंद्र को लोकल नेटवर्क से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश- विदेश से लोग वैलनेस के लिए उत्तराखंड आते हैं। यहां की जड़ी- बूटियों और आयुर्वेदिक औषधि की मांग विश्व में तेजी से बढ़ रही है। 25 वर्षों में राज्य ने आयुर्वेदिक योग, वैलनेस क्षेत्र में शानदार तरक्की की है। अब हर विधानसभा में योग केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान, होम स्टे का एक कंपलीट पैकेज की दिशा में सोचा जा सकता है। फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, आर्गेनिक प्रोडक्ट के लिए एमएसएमई को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है।

प्रधानमन्त्री ने बताया कि जब राज्य बना तो इसका बजट चार हजार करोड़ था, जो अब एक लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। वैक्सीन की कवरेज बढ़ी है। सड़कों की लंबाई बढ़ी है, बिजली का उत्पादन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। ऐसे में 12 महीने टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

Related Post

संभल अब पहले जैसा नहीं रहा… हिंसा की पहली बरसी पर प्रशासन की खास मुस्तैदी, शहर में शांति

Posted by - November 24, 2025 0
संभल हिंसा का आज एक साल पूरा हो गया. संभल हिंसा की बरसी पर प्रशासन ने शांति-व्यवस्था को लेकर कई…

जौनसार बावर में बूढ़ी दीपावली की धूम, लोगों ने मशालें बनाकर मनाया जश्न

Posted by - November 21, 2025 0
विकासनगर: देहरादून जनपद के विकासनगर-जौनसार बावर क्षेत्र मे बूढ़ी दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है. ग्रामीण लोक गीतों और…

देहरादून में 8वें दिन भी वकीलों का धरना जारी, बार एसोसिएशन ने बनाई 15 सदस्यों समिति, DM-SSP से करेंगे मुलाकात

Posted by - November 18, 2025 0
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले आठ दिन…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम में RJD फिर मारेगी बाजी, या जनसुराज करेगी खेल, रोचक है मुकाबला

Posted by - October 31, 2025 0
सासाराम में आरजेडी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बदला है। वहीं, जनसुराज के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *