छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, पहला एग्जाम 20 फरवरी को

98 0

दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाली 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 20 फरवरी को होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। जो छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से तिथियां डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक और सीजीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

सुबह नौ बजे शुरू होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9.05 बजे शुरू होगा, उसके बाद सुबह 9.10 बजे पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

परीक्षा शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा के शेड्यूल का पीडीएफ देखने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप का पालन कर सकते हैं। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा और हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल डेटशीट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथियों की पीडीएफ को सेव करके प्रिंट कर लें।

Related Post

₹100 करोड़ का संपत्ति विवाद: निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ शिकायतकर्ता ने तस्वीरें जारी की, पूछा ये सवाल

Posted by - November 7, 2025 0
निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला की संपत्ति को लेकर विवाद लगातार जारी है। एसआईटी की जांच में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, धमकी…

Axis Exit Poll: एनडीए को 43% वोट, महागठबंधन को भी 41% मत; फर्स्ट टाइम वोटरों का रुख चौंकाने वाला

Posted by - November 13, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे की मानें तो राज्य के मुस्लिम और…

लैंड फॉर जॉब घोटाला: 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से आरोपियों का स्टेटस मांगा

Posted by - December 4, 2025 0
लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटे तेजस्वी को लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपी बनाया गया है। कुल…

याचिका का असर : स्वास्थ्य सचिव-डीजी कोर्ट में तलब

Posted by - November 15, 2025 0
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की सरकारी अस्पतालों में घट रही स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की कमी को गंभीरता से लेते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *