मारवाड़ की ‘आमचूर लहसुन चटनी’ को मुंह में रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद, ऐसे बनाएंगे तो महीनों तक नहीं होगी खराब

86 0

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई अलग वैरायटी की चटनियां बनती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं लहसुन की लाल चटनी की रेसिपी, जिसे आप बनाकर अपने फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो अच्छी तरह से बन जाए तो दाल और सब्जी के स्वाद को मात दे देती है। ऐसे में आज, हम आपके लिए मारवाड़ की स्पेशल चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं। आमचूर लहसुन की चटनी राजस्थानी में बेहद पॉपुलर है। इस चटनी के बिना यहां का खाना अधूरा माना जाता है। बाजरे की रोटी से दाल बाटी चूरमा के साथ भी इस लहसुन की चटनी (Amchuri Lahsun Chutney )को खाया जाता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मारवाड़ की ख़ास लहसुन की चटनी?

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री (Garlic Chutney Recipe)

लहसुन – 5 लहसुन , मथानिया लाल मिर्च 10 से 12, सरसों का तेल, एक चम्मच जीरा, आमचूर मसाला एक चम्मच, नमक- स्वादानुसार

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मारवाड़ की यह मशहूर लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 5 लहसुन के गांठ को लें। इन्हें छीलें बिना गैस की फ्लेम पर भुनने के लिए रख दें। ध्यान रखें गैस की आँच स्लो होनी चाहिए। धीमी आंच पर पाँचों लहसुन को अच्छी तरह से भून लें
  • दूसरा स्टेप: जब लहसुन भून जाए तब उसे उतार लें। अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 10 से 12 मथानिया लाल मिर्च डालें और उन्हें भी अच्छी तरह से रोस्ट करें।
  • तीसरा स्टेप: अब पाँचों लहसुन के गांठ से छिलके उतार दें और लहुसन को कॉटन के कपड़े से पोछ दें ताकि जो जला हुआ काला भाग है वो साफ हो जाए।
  • चौथा स्टेप: अब मिक्सर जार में भुना हुआ लहसुन, लाल मिर्च के साथ 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल डालें और बारीक पीस लें।
  • पांचवा स्टेप: अच्छे स्वाद के लिए आप मिक्सर की जगह सील बट्टे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सील बट्टे में पिसते समय हाथ में पॉलीथिन वाला गब्स पहनें ताकि जलन न हो। पीसने के बाद सरसो का तेल मिलाएं।
  • छटवां स्टेप: अब, कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें लहुसन का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से चलाएं। 2 मिनट बाद उसमें आमचूर मसाला और नमक- स्वादानुसार मिलाएं।
  • सातवां स्टेप: 5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब इस चटनी को आप एयर टाइट कंटेनर में डालकर बंद कर दें। आपकी मारवाड़ की चटपटी लहसुन की चटनी बनकर तैयार है।

Related Post

Vitamin B12 की सारी कमी 15 दिन में हो जाएगी पूरी, बस इन 3 चीजों से घर पर बना लें विटामिन बी12 की यह हरी गोली

Posted by - December 11, 2025 0
Vitamin B12: मोरिंगा यानी सहजन विटामिन बी12 का सीधा स्रोत नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम…

बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद इमोशनल होते हैं इस मूलांक के लोग, अक्सर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं

Posted by - October 31, 2025 0
इस मूलांक के लोग पहली नजर में बेहद गंभीर और सख्त स्वभाव के दिखाई देते हैं लेकिन असल में ये…

Beetroot Juice: चुकंदर के जूस में अदरक मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं? चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए, जानिए क्या कहती है स्टडी

Posted by - November 22, 2025 0
Beetroot Juice Benefits: एमडीपीआई द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर में नाइट्रेट अच्छी मात्रा में होता है. चुकंदर के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *