लाल वाली गाजर से बनाकर खाएं खीर, रबड़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

90 0

Carrot Kheer Recipe: इन दिनों लाल वाली गाजर मिलने लगी हैं। जब मीठा खाने का मन करे तो आप गाजर की खीर बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद रबड़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगता है। फटाफट नोट कर लें गाजर की खीर की रेसिपी

खाने में मीठा पसंद है और कई बार अचानक मीठा खाने की क्रेविंग हो तो आप गाजर की खीर बनाकर खा सकते हैं। इन दिनों लाल वाली गाजर मार्केट में मिलने लगी हैं। गाजर का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन एक बार गाजर की खीर जरूर ट्राई करें। गाजर की खीर रबड़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगेगी। खासबात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी गाजर फायदेमंद है। गाजर में विटामिन ए और फाइबर होता है इसलिए आपको ये खीर स्वाद के साथ फायदा भी देगी। फटाफट नोट कर लें गाजर की खीर की ये रेसिपी।

गाजर की खीर रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले लाल रंग की ताजा गाजर लें और पानी से अच्छी तरह धो लें। गाजर को हल्का छील लें और फिर कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालें और फिर उसमें कद्दूकस की गई गाजर डाल दें। थोड़ी देर चलाने के बाद गाजर को किसी प्लेट के ढ़क दें और मुलायम होने तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें। बीच-बीच में गाजर को चलाते रहें।

दूसरा स्टेप- गाजर को करीब 10 मिनट पकाने के बाद इसमें दूध डाल दें। खीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध यानि गाढ़ा दूध इस्तेमाल करें। अब गाजर और दूध को पकने दें और तब तक के लिए 2 इलायची को छिलका हटाकर पीस लें। आप चाहें तो खीर में डालने के लिए काजू और बादाम भी छोटे टुकड़ों में काट लें। खीर को बीच बीच में चलाते रहें। जब तक कि अच्छी गाढ़ी खीर बनकर तैयार न हो जाए।

तीसरा स्टेप- खीर को गाढ़ा बनाने के लिए आप इसमें मिल्कमेड भी डाल सकते हैं। अगर मिल्कमेड डालकर खीर बना रहे हैं तो दूध को बहुत ज्यादा देर पकाने की जरूरत नहीं है। खीर जब गाढ़ी हो जाए तो अपने हिसाब से चीनी डाल लें। ध्यान रखें चीनी मिलाने के बाद चलाते रहें और चीनी डालने के बाद खीर पानी छोड़ने लगती है तो आपको इसे लगातार पकाना होगा। जब आपकी पसंद के हिसाब से खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें पिसी इलायची और मेवा डाल दें।

तैयार है गाजर की खीर आप इसे ऐसे ही गर्म या फिर फ्रिज में रखकर ठंडा करके खाएं। आपको रबड़ी से कहीं ज्यादा अच्छा टेस्ट गाजर की खीर में मिलेगा। बच्चों और बड़ों सभी को गाजर की खीर खूब पसंद आएगी।

Related Post

Beetroot Juice: चुकंदर के जूस में अदरक मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं? चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए, जानिए क्या कहती है स्टडी

Posted by - November 22, 2025 0
Beetroot Juice Benefits: एमडीपीआई द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर में नाइट्रेट अच्छी मात्रा में होता है. चुकंदर के…

दूध को पाश्चराइज क्यों किया जाता है? आप शायद इसके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे

Posted by - October 29, 2025 0
बाजार में मिलने वाला पैकेट वाला दूध पैकेजिंग से पहले पाश्चराइज किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *