आईसीसी रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर

95 0

एक बार फिर से टेस्ट का माहौल बनने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टकराने वाली हैं। इस बीच मुकाबले से पहले आप जान लीजिए कि इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।

जो रूट इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 908 की चल रही है। साल 2024 में तो रूट ने 932 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन अ​ब उससे कुछ नीचे आ गए हैं। जो रूट जल्द ही टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे।

हैरी ब्रूक की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 868 की है। साल 2024 में तो हैरी ब्रूक ने भी 898 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन अब उससे कुछ नीचे आ चुके हैं।

केन विलियमसन की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर हैं। उनकी रेटिंग 850 की चल रही है। साल 2021 में केन ने 919 तक की रेटिंग हासिल कर कमाल किया था। हालांकि अब उससे काफी नीचे आ गए हैं।

स्टीव स्मिथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अभी नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग 816 की है। जल्द ही वे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस की कप्तानी में वे अपनी टीम की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।

भारत के यशस्वी जायसवाल इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 791 की है। 14 नवंबर से वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे। उम्मीद है कि वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

Related Post

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

ENG vs PAK: ‘मैं तैयार हूं’, दूसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा बयान; लेकिन नहीं बदलेंगे नंबर-4

Posted by - August 27, 2026 0
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में…

IND vs SL Test Series: श्रीलंका की स्पिन पिचों पर रवींद्र जडेजा होंगे भारत के सबसे बड़े ‘एक्स फैक्टर’, दीप दासगुप्ता ने बताई वजह

Posted by - August 6, 2026 0
रत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया…

एशियन गेम्स 2026 में इस तारीख को भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, देखें पुरुष-महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

Posted by - August 13, 2026 0
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। जापान में आयोजित होने वाले इन खेलों में पुरुष…

IND vs OMN A: 18 छक्के-16 चौके… 70 गेदों में ठोके 189 रन, आज फिर विस्फोट को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कहां और किससे मुकाबला?

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली: प्रचंड फॉर्म में चल रहे भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज फिर धमाल मचाने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *