भारत में अब नहीं बिकेगी Hyundai की ये मशहूर कार, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन; क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?

89 0

भारत की ऑटो इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी इस प्रीमियम कार को भारतीय बाजार से बंद कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस कार का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर रोक दिया गया है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपने फ्लैगशिप आईसीई (Internal Combustion Engine) मॉडल टक्सन (Tucson) का प्रोडक्शन भारत में बंद कर दिया है। यह SUV कंपनी की प्रीमियम रेंज का हिस्सा थी, जिसकी कीमत 27.32 लाख रुपये से 33.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। अचानक टक्सन का बंद होना कार प्रेमियों के लिए चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि यह Hyundai की सबसे सुरक्षित और तकनीकी रूप से एडवांस SUV में से एक मानी जाती थी।

कंपनी ने एक ऑफिशियल बयान में कहा कि हुंडई टक्सन को भारतीय बाजार में डिसकंटिन्यू कर दिया गया है। हालांकि हम अपने मौजूदा ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट देना जारी रखेंगे। कंपनी ने आगे कहा कि यह कदम उसके कस्टमर सेंट्रिक फिलॉसफी और प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी ब्रांड विजन के अनुरूप है।

टक्सन की बिक्री में गिरावट

जानकारी के मुताबिक, टक्सन की बिक्री पिछले कुछ महीनों से काफी कम थी। अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच कंपनी सिर्फ 450 यूनिट्स ही बेच सकी। 25 लाख रुपये से ऊपर कीमत वाली 5-सीटर SUVs की मांग भारत में कम है, जबकि 7-सीटर मॉडल ज्यादा फेमस हैं। टक्सन को पूरी तरह से आयात कर चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जाता था, जिससे इसकी कीमत और बढ़ गई।

GST रिफॉर्म के बाद 2.40 लाख सस्ती हुई थी टक्सन 

हाल ही में लागू GST दरों में कमी के बाद भी टक्सन को करीब 2.40 लाख रुपये तक सस्ता किया गया था, लेकिन बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अब इसके बंद होने के बाद हुंडई की SUV लाइनअप में एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा और अल्कजार जैसे मॉडल मौजूद हैं। वेन्यू और क्रेटा फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शुमार हैं।

हुंडई का अगला प्लान 

दिलचस्प बात यह है कि टक्सन हुंडई की एकमात्र कार थी जिसे भारत NCAP में टेस्ट किया गया था और उसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की थी। कंपनी ने कहा है कि वह भारत के बाजार को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है। हुंडई आने वाले सालों में 45,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करेगी और 26 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें 13 पेट्रोल-डीजल कारें, 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, 8 हाइब्रिड मॉडल और 6 CNG कारें शामिल होंगी।

Related Post

त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से बढ़ी कर्ज की रफ्तार

Posted by - November 10, 2025 0
त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से बढ़ी कर्ज की रफ्तार सिस्टमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार ,आने वाले महीनों में…

आईएमएफ ने एशियाई देशों को व्यापार एकीकरण और टैरिफ झटकों से बचाव की सलाह दी

Posted by - October 25, 2025 0
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को एशियाई देशों से गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और क्षेत्रीय व्यापार को एकीकृत…

ट्रेड यूनियनों ने नए श्रम संहिताओं को ‘भ्रामक धोखाधड़ी’ बताया, विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई

Posted by - November 22, 2025 0
दस बड़ी भारतीय ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार को सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम संहिताओं की निंदा की, जो…

Share Market Update: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; जानें रुपये और बाजार का हाल

Posted by - July 16, 2026 0
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 186 अंकों (0.24%)…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *