फिर भिड़ने जा रहे थे ये दोनों पड़ोसी देश? ट्रंप ने कहा- ‘मैंने आज ही एक जंग रुकवाई है’

99 0

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दो पड़ोसी देशों के बीच हालिया झड़प को रोक कर जंग टाल दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता और व्यापार दबाव के चलते दोनों देशों ने सीजफायर कायम रखा।

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव कम करके एक जंग को रोक दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर को टूटने से रोक दिया। उन्होंने फ्लोरिडा के अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट जा रहे एयर फोर्स वन विमान में मीडिया से कहा, ‘मैंने आज ही एक जंग रोक दी।’ उन्होंने बताया कि दुनिया भर के मुल्कों पर भारी टैरिफ लगाने की उनकी नीति से अमरीका को व्यापार और कूटनीति में बड़ा फायदा मिलता है। ट्रंप ने कहा कि इसी दबाव की वजह से यह मुमकिन हुआ।

‘मुझे लगता है, वे अब ठीक रहेंगे’

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के प्रधानमंत्रियों से फोन पर बात की और कहा कि अब ‘वे दोनों ठीक से हैं। पहले वे ठीक नहीं थे। मुझे लगता है, वे अब ठीक रहेंगे।’ बता दें कि दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसियों के बीच बॉर्डर को लेकर पुराना विवाद है। जुलाई के आखिर में दोनों देशों के बीच 5 दिन तक लड़ाई चली, जिसमें दर्जनों सैनिक और आम लोग मारे गए। ट्रंप का कहना है  कि उन्होंने व्यापार सुविधाएं रोकने की धमकी दी, जिससे लड़ाई रुक गई। इस युद्धविराम को पिछले महीने मलेशिया में आसियान सम्मेलन में और मजबूती दी गई थी।

टूटने की कगार पर पहुंचा था समझौता

बता दें कि दोनों देशों के बीच इस हफ्ते फिर तनाव बढ़ गया। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी प्रांत बांते मीनचेय के प्रेय चान गांव में थाई सैनिकों ने गोलीबारी की, जिसमें एक ग्रामीण मारा गया और तीन घायल हो गए। सितंबर में भी इसी गांव में थाई सुरक्षाबलों और कंबोडियाई ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, लेकिन कोई मौत नहीं हुई थी। थाई सेना ने कहा कि झड़प की शुरुआत कंबोडियाई सैनिकों ने की, जिन्होंने थाईलैंड के पूर्वी प्रांत सा काएओ में गोली चलाई। थाई पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ।बता दें कि दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ 1907 का नक्शा है, जो फ्रांसीसी राज के दौरान बना था। थाईलैंड इसे गलत मानता है।

Related Post

मलेशिया के तट पर डूबा 300 प्रवासियों को म्यांमार ले जा रहा जहाज, सिर्फ 10 लोगों की बच सकी जान; सैकड़ों लापता

Posted by - November 10, 2025 0
मलेशिया और थाईलैंड के तट पर एक जहाज डूब जाने से बड़ा हादसा हुआ है। इस जहाज में 300 से…

रणनीतिक नियंत्रण की कहानी: कैसे चीन ने कदम-दर-कदम दुनिया के महत्वपूर्ण खनिजों पर कर लिया कब्ज़ा

Posted by - October 28, 2025 0
पिछले कुछ वर्षों में चीन ने वैश्विक स्तर पर “महत्वपूर्ण खनिजों” पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है — यह…

‘उनके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता’: ट्रम्प ने शी जिनपिंग और पुतिन को बताया “सख्त और होशियार नेता”

Posted by - November 3, 2025 0
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अपने चीनी और रूसी समकक्षों शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की…

समुद्र में ला सकता है सुनामी.. रूस के पोसाइडन सबमरीन परमाणु ड्रोन की ताकत जान दंग रह जाएं

Posted by - October 30, 2025 0
राष्ट्रपति पुतिन ने पोसाइडन ड्रोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया. लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार पोसाइडन ड्रोन को…

बुमराह पर 20 मैच का बैन लगाओ.. भारतीय क्रिकेटर पर क्यों भड़का हुआ है पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज?

Posted by - November 19, 2025 0
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने जसप्रीत बुमराह और जय शाह पर तीखी टिप्पणी की है. जिसका वीडियो सामने आया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *