सऊदी और कतर की मेगा डील—रेत के महासागर में 300 KM/H स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

92 0

सऊदी अरब और उसके सहयोगी देश UAE, बहरीन और मिस्र ने जून 2017 में कतर के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे. आज सऊदी और कतर करीब आ गए हैं, दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.

सऊदी अरब और कतर ने सोमवार, 8 दिसंबर को एक बड़ी डील कर ली. अब इन खाड़ी देशों की राजधानियों को एक हाई-स्पीड रेल से जोड़ा जाएगा और अब इसके निर्माण के लिए दोनों देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है. यह डील अपने आप में खास है क्योंकि यह उन दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों का नवीनतम संकेत है जिनके बीच कभी गहरे मतभेद थे. सऊदी प्रेस की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक पैसेंजर रेलवे” रियाद और दोहा को जोड़ेगा.

एक घंटे में 300 किमी की रफ्तार! अब दोहा से रियाद सिर्फ 2 घंटे में

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार यह ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति तक पहुंचेगी और दोनों राजधानियों के बीच यात्रा में लगभग दो घंटे लगेंगे. आप इस ट्रेन की रफ्तार को इस बात से आंक सकते हैं कि रियाद और दोहा के बीच सीधी फ्लाइट में जाने में लगभग 90 मिनट में लगते हैं. इसके अलावा ट्रेन के रूट में सऊदी के शहर अल-होफुफ़ और दम्मम के भी होने की उम्मीद है. यानी ट्रेन इन दो स्टेशनों पर भी रुकेगी.

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह प्रोजेक्ट 6 साल में पूरा होगा. इस हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट से हर साल 1 करोड़ यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

सऊदी और कतर ने 2017 में तोड़ दिए थे ताल्लुकात

सऊदी अरब और उसके सहयोगी देश UAE, बहरीन और मिस्र ने जून 2017 में कतर के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे. इसके अलावा आने जाने वाली सुविधाओं पर भी रोक लगा दी थी. इन चारों देशों ने कतर पर मुस्लिम ब्रदरहुड सहित कट्टरपंथी इस्लामवादियों का समर्थन करने और सऊदी अरब के कट्टर प्रतिद्वंद्वी ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने का आरोप लगाया था. हालांकि इन आरोपों का कतर ने जोरदार खंडन किया था.

इसके बाद जनवरी 2021 में सऊदी के रेगिस्तानी शहर अलऊला में एक शिखर सम्मेलन के बाद यह संबंध पूरी तरह से बहाल हो गए थे. संबंधों में गिरावट के बाद पहली बार प्रिंस मोहम्मद ने दिसंबर 2021 में दोहा का दौरा किया था. तब से, ये दोनों शाही देश के नेता नियमित रूप से मिलते रहे हैं और गाजा में सीजफायर की आवाज उठाने सहित राजनयिक पहलों का समर्थन करने के लिए एक मोर्चे पर भी आए. इस साल जब दोहा पर इजरायल ने हवाई हमला किया था तो सऊदी ने भी कतर को अपना समर्थन दिया था.

Related Post

10 दिन में ठंडी पड़ी SpaceX IPO की चमक! एलन मस्क की कंपनी के शेयर 23% टूटे, निवेशकों को बड़ा झटका

Posted by - June 23, 2026 0
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX का रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लॉन्च होने के महज 10…

ये मदद हम कभी नहीं भूलेंगे’, तूफान से बर्बाद हुए जमैका और क्यूबा ने भारत को कहा शुक्रिया

Posted by - November 8, 2025 0
तूफान मेलिसा से तबाह हुए जमैका और क्यूबा को भारत ने तत्काल मानवीय सहायता भेजी, जिसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट,…

कौन हैं अनुरा टेनेकून? जिनके पैर छूकर वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, श्रीलंका क्रिकेट के पहले ODI कप्तान

Posted by - June 16, 2026 0
कोलंबो: भारतीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ‘ए’ टीमों…

IMF की सख्ती से पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव, जनता पर पड़ेगा 1.73 लाख करोड़ के टैक्स का बोझ

Posted by - May 16, 2026 0
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता पर महंगाई और टैक्स का दबाव अब और बढ़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय…

धरती पर स्वर्ग होगी NEOM सिटी! सऊदी में बन रहे ‘भविष्य के शहर’ की सुविधाएं चौंकाने वालीं

Posted by - October 24, 2025 0
प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *