प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें विविधता लाना और पर्यटन व तकनीक में निवेश का केंद्र बनाना.
जानिए यहां की सुविधाएं.
जो दुनिया में कोई नहीं सोच रहा है, वो एक अरब देश सोच रहा है. वैसे सच्चाई तो यह है कि वो सिर्फ सोच नहीं रहा है, उसे जमीन पर भी उतार रहा है. हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की जो अपनी तेल वाली इकनॉमी को बदलकर दुनिया का ऐसा सबसे एडवांस देश बनना चाहता है जहां दुनिया भर का निवेश आए, दुनिया भर का टैलेंट बसना आए. उसके इसी सपने के नींव में है सऊदी अरब में बनता भविष्य का शहर- जिसका नाम है निओम सिटी (NEOM City). यह एक ऐसा शहर बन रहा है जिसकी खासियत सुनकर आपको तो एक बार को लगेगा कि क्या सच में इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि इतने बड़े स्केल पर इतना बड़ा और मॉडर्न शहर तैयार किया जा सकता है.
सऊदी अरब के NEOM सिटी प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज ने लॉन्च किया था. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें विविधता लाया जाए और पर्यटन व तकनीक में निवेश का केंद्र बनाया जाए. NEOM दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नाम दिया है. पहले तीन अक्षर प्राचीन ग्रीक शब्द नियो से आए हैं – जिसका अर्थ है ‘नया’. ‘एम’ का अर्थ ‘मुस्तकबल’ से है, जो एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ‘भविष्य’.