अमृतसर: 24 घंटे में तीन ड्रोन नष्ट, एक पैकेट हेरोइन जब्त ,बॉर्डर पर BSF का कड़ा पहरा

87 0

अमृतसर में बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए तीन ड्रोन को नष्ट कर ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन में 540 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद हुआ. बीएसएफ की सतर्कता और तकनीकी कौशल से पंजाब की सीमा सुरक्षा मजबूत हुई है,जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा रहा है. अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने ड्रग्स तस्करी की एक साजिश को नाकाम कर दिया. पंजाब की अमृतसर सीमा पर बीएसएफ की टीम ने पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान से आए तीन ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया और हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद किया.

तीन ड्रोन और एक पैकेट हेरोइन बरामद :

आज सुबह भी तकनीकी निगरानी के दौरान एक और DJI Mavic 3 Classic ड्रोन बरामद किया गया. इसके साथ ही हेरोइन का एक पैकेट भी मिला, जिसका कुल वजन 540 ग्राम था. यह बरामदगी गांव काहांगढ़ के पास हुई.

बीएसएफ की सतर्कता से सफल हुआ ऑपरेशन :

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ने बताया कि यह लगातार सफल ऑपरेशन जवानों की क्षमता और मेहनत का प्रमाण है. इन अभियानों से पंजाब की सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल रही है. ड्रोन और मादक पदार्थों की बरामदगी से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है और यह बीएसएफ की सीमा सुरक्षा में सतर्कता को दिखाती है.

Related Post

UP: बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, हादसे में दो की मौत और तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

Posted by - November 14, 2025 0
Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय…

मंत्री दादा भुसे के बयान ने चौंकाया,एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि राज्य के लोग एकनाथ शिंदे…

बिहार विधानसभा चुनाव: राघोपुर सीट पर इस बार कौन लहराएगा परचम? तेजस्वी के सामने हैं ये धुरंधर

Posted by - November 10, 2025 0
राघोपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है, जहां से RJD नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़…

बांकीपुर का संदेश: जब टूटा 31 साल पुराना राजनीतिक गढ़, बदल गई बिहार की सियासत

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है। करीब 31 वर्षों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *